{"_id":"66883d8fa17cc1d9c80d0029","slug":"threatened-soldiers-wife-by-waving-a-pistol-etawa-news-c-216-1-etw1001-113485-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फौजी की पत्नी को कट्टा लहराकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फौजी की पत्नी को कट्टा लहराकर दी धमकी
Sat, 06 Jul 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
फौजी की पत्नी को कट्टा लहराकर दी धमकी
इटावा। शहर के शिवा कॉलोनी की रहने वाली किरन पांडे ने बलरई थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उसमें बताया कि उनके पति पुनीत पांडे फौजी हैं। वर्तमान में बैंगलोर में तैनाती है। पति का खेत नगला सलहदी में है। उसी के छोटे से हिस्सेदार पंचम निवासी विकास नगर हैं। बीती 30 जून को पंचम ने खेत की मेड़ तोड़कर कब्जा करने की नियत से खेत जबरन जोत लिया। जब पंचम सिंह से बात की तो वह हाथ में कट्टा लहराते हुए गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। गांव से पिता विनोद कुमार व उनके साथ नारायण मिश्र आए तब मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।(संवाद)
.....................................................
भाजपा नेता को पीटकर किया घायल
जसवंतनगर। भाजपा के सेक्टर संयोजक महलई गांव निवासी प्रभात दुबे ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने मोहल्ले में ही मुख्यमंत्री आवास से संबंधित काम देख रहे थे। तभी गांव के सरकारी तालाब पर अवैध रूप से कब्जदारों ने उन पर हमला करके लाठी-डंडे व ईंट मारकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर राम सहाय ने बताया कि एनसीआर दर्ज करके दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल
चकरनगर। बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी निवासी मलखान सिंह परिहार (45) पुत्र बुद्ध सिंह शुक्रवार शाम करीब छह बजे हनुमंतपुरा चौराहा से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। उनके साथ जालौन के ऊमरी निवासी नीरज (35) पुत्र लज्जाराम दर्जी भी बाइक पर सवार थे। बंसरी गांव की निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास फूप चौरेला मार्ग पर बिठौली की तरफ से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राजावत ने गाड़ी से पीछा करते हुए लोडर को रोक लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भेज दिया। जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।(संवाद)