{"_id":"60fc736e8ebc3e585d6dd62f","slug":"threat-to-life-told-from-son-and-daughter-in-law-case-on-five-pukhrayan-news-knp6422091172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे व बहू से बताया जान का खतरा, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे व बहू से बताया जान का खतरा, पांच पर केस
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिथरारामपुर गांव के दंपती ने बेटे व बहू से जान का खतरा बताया है। महिला ने बेेटे व बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिथरारमपुर गांव के रामदास की पत्नी कमलादेवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके छोटे बेटे अखिलेश उर्फ विक्की व उसकी पत्नी मंजू देवी पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। बहू व बेटे रुपये न होने पर जमीन बेचने की बात करते हैं। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 21 जुलाई की शाम को वह खाना बना रही थी।
उसी समय बेटा अखिलेश और बहू मंजू व उसका भाई रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ निवासी शिवकुमार, पिता अजयपाल, मां कांती देवी आ गए और रुपये की मांग की। इस दौरान बहू और उसकी मां ने मारपीट की।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कराकर उनको बचाया। मामले में उपनिरीक्षक चरनसिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके बेटे व बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)