फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Threat of third wave of Corona: 80 lakh digital X-ray machine junk in Kanshiram

कोरोना की तीसरी लहर का खतरा: कांशीराम में 80 लाख की डिजिटल एक्सरे मशीन कबाड, सात लाख रुपये है इस्टीमेट

Mon, 19 Jul 2021 10:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 19 Jul 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Threat of third wave of Corona: 80 lakh digital X-ray machine junk in Kanshiram
कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश जहां एक और कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सीएम योगी लगातार तैयारियाें पर जोर दे रहे हैं वहीं कानपुर के कांशीराम अस्पताल की 80 लाख रुपये की डिजिटल एक्स-रे मशीन सात माह से कबाड़ पड़ी है।
विज्ञापन


इसकी मरम्मत में लगभग 8 लाख रुपये खर्च होने हैं। इसकी स्वीकृति के लिए कई बार शासन को पत्र भेजा जा चुका है। बंगलूरू की प्रोग्नोसिव डायग्नोज कंपनी ने फरवरी 2018 में मशीन को इंस्टॉल किया था। कंपनी के साथ तीन साल तक एनुअल मेंटिनेंस कॉन्ट्रेक्ट (एएमसी) था।
विज्ञापन


मशीन में दो तीन बार आई खराबी को कंपनी प्रतिनिधि ने ठीक किया। जनवरी 2021 में फिर मशीन ने काम करना बंद कर दिया। कंप्लेन पर कंपनी प्रतिनिधि ने हाई वोल्टेज से मॉनिटर आदि फुंकने की बात कही। जो नियमानुसार एएमसी में कवर नहीं था। इसकी मरम्मत का लगभग 8 लाख रुपये का इस्टीमेट बना। जिसे अस्पताल प्रशासन ने शासन को भेज दिया। लेकिन, वहां से कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी मशीन से चला रहे काम
कमर, रीढ़, चेस्ट का एक्सरे नहीं हो पा रहा है। अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एनएचएस गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की एक पुरानी मशीन को उपयोग में लाया जा रहा है। जिसके परिणाम से अस्पताल के चिकित्सक संतुष्ट नहीं है। नई मशीन बेहतर क्वालिटी का रिजल्ट देती है। वह खराब होने से दिक्कत हो रही है।


कंपनी के इंजीनियर की इस्टीमेट रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। इसके बाद कई बार रिमाइंडर भी किया। टेलीफोन से भी कई बार बताया, वहां से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
डॉ. दिनेश सचान, सीएमएस, कांशीराम अस्पताल  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed