फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thousands of lawyers gathered in the regional conference to discuss the issues of advocate interest

Kanpur: अधिवक्ता हितों के मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रादेशिक सम्मेलन में जुटे हजारों वकील

Wed, 12 Apr 2023 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Apr 2023 12:22 PM IST
सार

बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को बार एसोसिएशन लॉन में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रदेश के कई जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं ने कानपुर के जिला जज संदीप जैन के स्थानांतरण की मांग के साथ ही अवमानना वाद वापस लिए जाने, न्यायिक व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार को खत्म कर सुधार लाने व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Thousands of lawyers gathered in the regional conference to discuss the issues of advocate interest
बार एसोसिएशन लॉन में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला जज के स्थानांतरण की मांग को लेकर पिछले 28 दिन से आंदोलित कानपुर के अधिवक्ताओं के आंदोलन की आंच पूरे प्रदेश तक फैल गई है। हाईकोर्ट द्वारा बार व लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना वाद दर्ज करने और उन्हें जेल भेजने की बात कहे जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने कई जिलों में आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कानपुर के अधिवक्ताओं के समर्थन में उत्तर प्रदेश के जिलों से ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों से भी बार संघों ने समर्थन पत्र भेजे हैं। बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को बार एसोसिएशन लॉन में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रदेश के कई जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं ने कानपुर के जिला जज संदीप जैन के स्थानांतरण की मांग के साथ ही अवमानना वाद वापस लिए जाने, न्यायिक व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार को खत्म कर सुधार लाने व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव और लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. रविंद्र शर्मा व महामंत्री शरद शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन को यूपी बार काउंसिल के सदस्य योगेंद्र स्वरूप, अंकज मिश्रा व अनुराग पांडे का भी समर्थन मिल रहा है। कानपुर के अधिवक्ताओं के आंदोलन के समर्थन में प्रदेश के कई जिलों में अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य बहिष्कार की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 जिलों के वकीलों का सम्मेलन में पहुंचने का दावा
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला ने सम्मेलन में प्रदेश के 70 जिलों से वकीलों के पहुंचने का दावा किया है। उनका कहना है कि बाहर से आने वाले वकीलों के रहने व खाने की माकूल व्यवस्था की गई है। शहर के हजारों अधिवक्ता भी सम्मेलन में मौजूद हैं। इसके चलते लगभग 10,000 वकीलों के लिए भोजन की व्यवस्था कचहरी में की गई है।

जीएनके कॉलेज व पुलिस लाइन में बनाई पार्किंग 
बार के पूर्व महामंत्री कपिलदीप सचान व कोषाध्यक्ष अश्वनी आनंद ने बताया कि गैर जनपद से आने वाले वकीलों के वाहनों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। वाहनों को जीएनके इंटर कॉलेज व कचहरी के आसपास सड़कों के किनारे खड़ा किया जाएगा। जिससे कचहरी के आसपास जाम की स्थिति न बने और राहगीरों को कोई परेशानी न उठानी पड़े।

सुरक्षा में लगी फोर्स, एलआईयू भी सतर्क
कचहरी में हजारों वकीलों की मौजूदगी के चलते पुलिस की ओर से सुरक्षा के भी माकूल इंतजाम किए गए हैं। कोतवाली के अलावा अन्य थानों का फोर्स भी कचहरी के आसपास तैनात है। वहीं एलआईयू के अफसर भी सतर्क हैं और मौका मुआयना कर पल-पल की जानकारी से आला अफसरों को अपडेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed