फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This time, more opportunities for admission in IITs

आईआईटी में एडमिशन के अबकी ज्यादा मौके

Mon, 13 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
This time, more opportunities for admission in IITs
सिटी में चौथी रैंक हासिल करने वाले पुष्कर दीक्षित अपनी मां व भाई के साथ - फोटो : amarujala
कानपुर। देश की 22 आईआईटी और इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम) धनबाद में इस बार (सत्र 2016-17) एडमिशन के ज्यादा मौके मिलेंगे। चार नई आईआईटी की भी सीटें भरी जानी है। कुछ आईआईटी की सीटें भी बढ़ी हैं। इसी का नतीजा है कि सफल स्टूडेंटों की संख्या बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

कानपुर सहित देश में 22 आईआईटी हैं। आईएसएम धनबाद सहित कुछ और संस्थान हैं, जिनकी 10575 सीटें भरी जानी हैं। पिछली बार (2015) 10006 सीटें थीं। यानी सत्र 2016-17 से 569 सीटें बढ़ी हैं। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र से जेईई एडवांस चेयरमैन प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि सभी (36,566 स्टूडेंट) को काउंसलिंग में बुलाया जाएगा ताकी सीटें भरी जा सकें। पिछले साल आईआईटी की तमाम सीटें खाली रह गई थीं। इस कारण ज्यादा स्टूडेंटों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन

आईआईटी    निर्धारित सीटें
कानपुर    827
मुंबई    903
दिल्ली    851
खड़गपुर    1341
मद्रास    838
रुड़की    970
गुवाहाटी    615
वाराणसी (बीएचयू)    1090
भुवनेश्वर    260
मंडी    150
इंदौर    260
हैदराबाद    240
जोधपुर    120
गांधीनगर    180
पटना    200
रोपड़    155
भिलाई    120
गोवा    90
पलखड़    123
तिरुपति    120
जम्मू    90
धारवाड़    120
आईएसएम धनबाद    912
किस कैटेगरी की कितनी सीटें
ओपेन (कॉमन मेरिट लिस्ट)    5187
ओबीसी    3763
एससी    1537
एसटी    773
ओपेन फिजिकली डिसेबिल्ड    150
ओबीसी    86
एससी    48
एसटी    31
रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश
कानपुर (ब्यूरो)। जेईई एडवांस की वेबसाइट रविवार को क्रैश हो गई। इससे रिजल्ट देखने मेें बड़ी दिक्कत हुई। तमाम स्टूडेंट रिजल्ट ही नहीं देख सके। यह सिलसिला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो देररात तक चलता रहा। आईआईटी गुवाहाटी ने रिजल्ट से संबंधित जो ब्योरा वेबसाइट पर उपलब्ध कराया था, उसे भी नहीं देखा जा सका। इससे स्टूडेंट और कोचिंग संचालक परेशान दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-10 में नहीं मिली जगह
कानपुर (ब्यूरो)। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के स्टूडेेंटों को आल इंडिया की टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में जगह नहीं मिली है। टॉप-100 में चार स्टूडेंट शामिल हैं। आईआईटी कानपुर जोन के टॉपर सार्विक मित्तल हैं। उनकी आल इंडिया रैंक 29वीं है। सार्विक भोपाल के रहने वाले हैं। यह तीसरा मौका है, जब आईआईटी कानपुर जोन का टॉपर भोपाल से आया है। टॉप-500 में आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के 31 स्टूडेंटों को जगह मिली है। इसमें शहर के प्रवरदीप सिंह, विभोर पोरवाल, गगनदीप सिंह और पुष्कर दीक्षित का नाम भी शामिल है। 

स्कूलों का रिजल्ट अच्छा
कानपुर (ब्यूरो)। जेईई एडवांस में शहर के स्कूलों का प्रदर्शन शानदार है। जिन स्टूडेंटों का सेलेक्शन हुआ है, उनमें से ज्यादातर ने इसी साल (2015) में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस क्रैक किया है। आईआईटी कानपुर से मिले आंकड़ों के हिसाब से 897 स्टूडेंट जेईई एडवांस में सफल हुए हैं। इनमें से ज्यादा स्कूली स्टूडेंट हैं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर से 36 स्टूडेंटों का सेलेक्शन जेईई एडवांस में हुआ है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर अवधपुरी के 14 स्टूडेंटों का एडवांस में सेलेक्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed