फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This time IITians made a record in placement

कानपुर: अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भाये आईआईटियंस, बीते साल 19 छात्रों को मिली थी नौकरी, इस बार 47 को

Tue, 07 Dec 2021 12:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Dec 2021 12:54 PM IST
सार

आईआईटी प्रशासन के अनुसार, 156 छात्र-छात्राओं को प्री प्लेसमेंट ऑफर भी मिले हैं। चौथे दिन 109 छात्रों को ऑफर मिले, 97 ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। अभी तक कुल 216 कंपनियों ने ऑनलाइन माध्यम से लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से छात्रों का चयन किया है।

विज्ञापन
This time IITians made a record in placement
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद इस बार आईआईटियंस ने प्लेसमेंट में रिकॉर्ड बना दिया है। बीते साल की तुलना में इस बार अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भी आईआईटी के छात्रों पर ज्यादा भरोसा जताया है। बीते वर्ष केवल 19 छात्रों को कंपनियों ने चुना था, इस बार 47 छात्रों को इंटरनेशनल कंपनियों ने नौकरियां ऑफर की हैं।
विज्ञापन


आईआईटी में एक दिसंबर से प्लेसमेंट ड्राइव चल रही है। पिछले कई सालों की तुलना में इस बार कम समय में सर्वाधिक जॉब ऑफर हुई हैं। छह दिनों में 940 छात्र-छात्राओं को देश-विदेश की कंपनियों ने नौकरियां ऑफर की हैं। पहली बार 16 स्टार्टअप कंपनियों ने आकर्षक पैकेज पर जॉब ऑफर की हैं।
विज्ञापन


आईआईटी प्रशासन के अनुसार, 156 छात्र-छात्राओं को प्री प्लेसमेंट ऑफर भी मिले हैं। चौथे दिन 109 छात्रों को ऑफर मिले, 97 ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। अभी तक कुल 216 कंपनियों ने ऑनलाइन माध्यम से लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से छात्रों का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक के 55 फीसदी और परास्नातक के 45 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली है। संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार प्लेसमेंट काफी बेहतर गया है। एक छात्रा को अंतरराष्ट्रीय कंपनी ने सर्वाधिक 2.08 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज दिया है। घरेलू कंपनी का अधिकतम पैकेज 1.20 करोड़ रहा है। 49 छात्रों को एक करोड़ से अधिक का पैकेज मिला है। आज तक इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को इतना अधिक पैकेज नहीं मिला। 

इन कंपनियों ने दिया ऑफर
माइक्रोसॉफ्ट, ओला, उबर, रुब्रिक, सैमसंग, क्वाडआई, आईसीआईसीआई बैंक, इंटेल, ग्रेविटॉन, एक्सट्रिया सहित अन्य कंपनियों ने आकर्षक पैकेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed