फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   this month star campaigners came here

इस महीने यहां छिड़ेगा प्रचार का धाकड़ दंगल, इन स्टार प्रचारकों की रहेगी धमाचौकड़ी

Wed, 08 Feb 2017 08:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 08:32 AM IST
सार

--सपा से सांसद डिंपल व राज्यसभा सांसद जया बच्चन का कार्यक्रम हुआ फाइनल
--विभिन्न राजनैतिक दलों की कई नामी हस्तियां जनता से करेंगी संवाद 6 फरवरी

विज्ञापन
this month star campaigners came here
डेमो

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 को फतह करने के लिए सपा, भाजपा, बसपा पूरी दमदारी के साथ चुनाव प्रचार में आ डटे है। इस धाकड़ दंगल में कौन किसे पटखनी देगा यह तो चुनाव का परिणाम बताएगा। लेकिन पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती इसलिए अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए स्टार प्रचारकों का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

 

सांसद डिंपल यादव व राज्यसभा सांसद जया बच्चन करेंगी प्रचार

this month star campaigners came here
जया बच्चन के साथ डिंपल यादव
स्टार प्रचारकों की रैली के मामले में भाजपा-बसपा आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी से कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद डिंपल यादव व राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी आगामी आठ फरवरी को कन्नौज में तीन बड़ी रैलियां कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगी। कन्नौज में सभी पार्टियों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां होने की उम्मीद

this month star campaigners came here
साध्वी निरंजन ज्योति, (दाएं) मायावती के साथ सतीश चंद्र मिश्रा
भाजपा से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एक जनसभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों को जिताए जाने की अपील कर चुकी है। जबकि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव/राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रैली कर चुके है। फरवरी माह में विभिन्न दलों के स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां होने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन

यहां अखिलेश व डिंपल से बड़ा कोई स्टार प्रचारक नहीं

this month star campaigners came here
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव
कई दिग्गज जनता से सीधे संवाद करेंगे। राजनीतिक दलों ने आडियो के माध्यम से स्वर लहरियां बिखेरते हुए अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करना शुरू कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा का कहना है कि इस जिले के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव से बड़ा कोई स्टार प्रचारक नहीं है। सांसद का कार्यक्रम मिल गया है। बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अजय भारती ने कहा कि बसपा में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के अलावा कोई स्टार प्रचारक नहीं है।
 

इन नेताओं को प्रचार के लिए बुलाने की कोशिश

this month star campaigners came here
पीेएम मोदी समेत यूपी चुनाव में प्रचार के लिए ये नेता भी आ सकते हैं

उनका कार्यक्रम लगवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत का कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, सांसद योगी आदित्यनाथ, राजवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल का कार्यक्रम मांगा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed