फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   this department of unnao district make labour budget

1 अरब 38 करोड़ का होश उड़ाने वाला बजट, इस विभाग ने किसी खास वजह से किया है तैयार

Mon, 04 Feb 2019 03:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Feb 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
this department of unnao district make labour budget
डेमो
उन्नाव जिले में अगले वित्तीय वर्ष में ग्रामीणों को कृषि कार्य से इतर रोजगार दिलाने के लिए ग्राम्य विकास विभाग ने भारीभरकम लेबर बजट तैयार किया है। इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। सरकार ने इसे मंजूरी दी तो गांव के मनरेगा जॉबकार्डधारकों को रोजगार के लिए शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जॉबकार्डधारक को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। एक दिन के काम को एक मानव दिवस के रूप में जोड़ा जाता है। केंद्र सरकार के आदेश पर ग्राम्य विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अभी से लेबर बजट तैयार किया है।
विज्ञापन


 

लेबर बजट गांव के लोगों की सहभागिता से तैयार किया जाता है। इसमें निर्माण सामग्री और मानवदिवस को मिलाकर बजट तैयार किया गया है। अधिकारियों ने गांवों में जाकर लोगों से रोजगार की जानकारी ली है।

मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार झा ने बताया कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में 4732787 मानवदिवस सृजन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण सामग्री और मानवदिवस सृजन मिलाकर 1 अरब 38 करोड़ का बजट तैयार करके मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद अगले वित्तीय वर्ष से काम शुरू कराया जाएगा।  
 
इस वित्तीय वर्ष 2018-19 में अब तक करीब 200 मजदूरों की 20 लाख की मजदूरी लंबित हैं। काम करने के कई दिन बाद भी इन्हें पैसा नहीं मिल पाया है। हालांकि मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार झा का कहना है कि सरकार ने पैसा जारी कर दिया है। मजदूरों के खातों में पैसा पहुंचने भी लगा होगा। बताया कि अब तक 34.30 लाख मानवदिवस लक्ष्य के सापेक्ष 30.82 लाख मानवदिवस पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed