फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thirty people found corona infected, 99 active patients in Kanpur dehat

तीस लोग मिले कोरोना संक्रमित, कानपुर देहात में 99 सक्रिय मरीज

Fri, 04 Feb 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thirty people found corona infected, 99 active patients in Kanpur dehat
रसूलाबाद सीएचसी में संदिग्ध का सैंपल लेता एलटी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों की लापरवाही भारी पड़ती जा रही है। गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर 30 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 99 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बुखार, जुकाम समेत अन्य लक्षण पाए जाने पर संदिग्धों के सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 30 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि कोविड की तीसरी लहर के दौरान अब तक जिले में कुल 822 संक्रमित मिल चुके हैं। मौजूदा समय में कोविड संक्रमितों के लिए कुल 265 बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएमओ ने कहा कि लोग संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें। एक स्थान पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं, दो गज की दूरी बनाकर ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

198 केंद्रों पर 14323 लोगों का टीकाकरण
जिले में गुरुवार को 198 केंद्रों पर 14323 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एमके जतारया ने बताया कि गुरुवार को 15 से 17 आयु वर्ग के 2279 किशोरों को वैक्सीन की पहली व 658 किशोरों को दूसरी डोज दी गई है। वहीं 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 676 लोगों को पहली व 10369 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। जबकि 341 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed