फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thieves took the vault by breaking the shutter of the bullion shop in Chitrakoot

चित्रकूट: सराफा की दुकान का शटर तोड़कर नौ मिनट में ही तिजोरी ले गए चोर, लाखों का माल किया साफ, पुलिस छानबीन में जुटी

Fri, 20 May 2022 09:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 May 2022 09:25 AM IST
सार

सराफ की दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोरों ने बड़ी चैलेंजिंग वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, चोर मात्र नौ मिनट के अंदर ही दुकान से तिजोरी चुरा ले गए। ग्रामीण की सूचना पर सराफा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
Thieves took the vault by breaking the shutter of the bullion shop in Chitrakoot
दुकान का टूटा हुआ शटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके पुरानी बाजार चौक के पास स्थित सराफा की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दुकान से तिजोरी ही पार कर दी। घटना की जानकारी होते ही एसपी अतुल शर्मा, सीओ शीतला प्रसाद पांडे और कोतवाल राजीव कुमार सिंह पहुंचे। साथ ही, डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी सुनील सुहाने की दुकान पुरानी बाजार चौक के पास स्थित है। व्यापारी ने बताया कि गुरुवार की रात को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर के घर गए थे। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने बताया कि उनकी दुकान का शटर नीचे का हिस्सा कटा और कुछ उठा हुआ है। 
विज्ञापन

इस पर वह दुकान पहुंचे और जब शटर उठाकर अंदर देखा, तो होश उड़ गए उनकी दुकान में रखी तिजोरी ही गायब मिली। इसके अलावा कुछ और सामग्री भी चोरों ने पार कर दी थी। दुकानदार के अनुसार तिजोरी में लगभग 40 से 50 लाख के जेवरात होने की संभावना है। इसकी जानकारी अभी और विस्तार से की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया है कि स्कार्पियो सवार बदमाशों ने नौ मिनट के अंदर चोरी को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पॉश इलाके की ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ आभूषणों से भरी अलमारी को निशाना बनाया। 25 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना सहित लाखों का माल पार कर लिया। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की कई टीम पहुंची हैं। 

पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से भी चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed