{"_id":"5db945898ebc3e93d56ce01e","slug":"thieves-steal-from-two-houses-and-one-shop-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में चोरों का उत्पात, दो घरों व किराना दुकान से 15 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उन्नाव में चोरों का उत्पात, दो घरों व किराना दुकान से 15 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 30 Oct 2019 02:59 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी बढ़ते ही चोरों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। उन्नाव के हसनगंज में दो घरों व माखी में किराना दुकान को निशाना बना चोरों ने लगभग 15 लाख का माल पार कर दिया।
पहली घटना में चोरों ने हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवाजीखेड़ा गांव निवासी फकीरे पुत्र रामशंकर के घर को निशाना बनाया। देर रात मेन गेट से घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी, बक्सों से 50 हजार की नकदी व दो लाख के जेवर पार कर दिए।

दूसरी घटना फकीरे के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर सुनील पुत्र हनुमान के घर हुई। चोरों ने सुनील के घर से नकदी, जेवर समेत करीब 10 लाख के जेवर पार कर दिए। सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
तीसरी घटना में माखी थाना क्षेत्र के पावा गांव निवासी रामबाबू की किराना दुकान में चोरों ने नकाब लगा लगभग 5 लाख का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम की मदद से जांच की है। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।