{"_id":"69c993dfd6dd531b1e09881e","slug":"thieves-entered-contractors-house-by-jumping-over-the-wall-and-stole-goods-worth-rs-30-lakh-kanpur-news-c-362-1-ka11011-144417-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ठेकेदार के घर दीवार फांदकर घुसे चोर, 30 लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ठेकेदार के घर दीवार फांदकर घुसे चोर, 30 लाख का माल पार
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर में ठेकेदार के बंद घर में शनिवार को दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 30 लाख कीमत का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त परिवारीजन लखनऊ में थे। पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें दो शातिर कैद हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए टीमें लगा दी हैं।
शिवनगर निवासी मुश्ताक अली ठेकेदारी करते हैं। उनके पिता स्व. मकसूद अली दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पीड़ित के अनुसार 26 मार्च को वह परिवार के साथ लखनऊ में अपने भाई के घर पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। तभी चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाया। शनिवार सुबह मुश्ताक लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया। घर के अंदर के कमरों का ताला टूटा हुआ था। अलमारी और लॉकर खुले पड़े थे। गृहस्थी का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारे गहने गायब थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी।
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी, रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय समेत फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से सोने की करीब 10 अंगूठियां, टॉप्स, झाले, चूड़ियां, हार, चेन आदि करीब 30 लाख रुपये कीमत का माल ले गए। पुलिस को पास के एक घर के फुटेज में 28 मार्च की भोर में बाइक सवार दो चोर घर की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसते नजर आए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना में तीन चोर शामिल हो सकते हैं। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मामले में फुटेज और यक्ष एप के आधार पर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।