दो आईआईटीयंस को 1.42 करोड़ का पैकेज, आईआईटी कानपुर ने प्लेसमेंट में बनाया ये रिकॉर्ड
- बिना कैंपस आए फेसबुक ने दिया पैकेज, इंटर्नशिप के दौरान ही कर लिया था सलेक्शन
- गूगल ने भी तीन छात्रों को ऑफ कैंपस किया सलेक्ट
- दो दिनों में आईआईटीयंस ने बनाया रिकॉर्ड, 430 छात्रों का हुआ चयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी कानपुर के होनहारों ने प्लेसमेंट के मामले में फिर से डंका बजा दिया। सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने इंस्टीट्यूट के दो छात्रों को 1.42 करोड़ रुपये सालाना पैकेज ऑफर कर ऑफ कैंपस सलेक्शन कर लिया है।
इन दोनों छात्रों ने फेसबुक में ही इंटर्नशिप भी की थी। गूगल ने भी इंस्टीट्यूट के तीन छात्रों को एक करोड़ रुपये के पैकेज पर जॉब ऑफर की है। इन तीनों छात्रों ने गूगल में ही समर इंटर्नशिप हासिल की थी। रविवार को इंस्टीट्यूट में कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे दिन 202 छात्रों को नौकरी मिली। मंत्रा, ऑरेकल, आयो रूम्स जैसी कंपनियों ने सबसे ज्यादा छात्रों का चयन किया है। इन छात्रों को एवरेज पैकेज 25-30 लाख रुपये मिले हैं।
इस सत्र में दो दिन के अंदर आईआईटी कानपुर के 430 छात्रों ने कम समय में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट हासिल करने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अभी तक अन्य आईआईटी के मुकाबले यह संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। आईआईटी मुंबई में 386, आईआईटी दिल्ली में 371 और आईआईटी मद्रास में 350 छात्रों का चयन अभी तक हो पाया है।
शॉर्ट लिस्टेड छात्र दूसरी कंपनी में चले गए
रविवार को इंस्टीट्यूट में मंत्रा डॉट कॉम, ईटेन, ऑरेकल, आयो रूम्स जैसी कई कंपनियों ने वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया। इसमें करीब 300 छात्र शामिल हुए। दरअसल इन कंपनियों ने पहले जिन छात्रों को शॉर्ट लिस्टेड किया था उन्हें माइक्रोसॉफ्ट, अमेरिकन एक्सप्रेस, सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों ने पहले ही जॉब ऑफर कर दिया। इसके चलते इन कंपनियों को वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन करना पड़ा। इसके बाद इन कंपनियों ने छात्रों का चयन किया।
1200 छात्रों ने कराया है रजिस्ट्रेशन
इस बार कैंपस ड्राइव में शामिल होने के लिए कुल 1200 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें करीब 200 ऐसे छात्र हैं जो केवल ट्रायल के लिए शामिल हो रहे हैं मतलब उन्हें फिलहाल जॉब नहीं करनी है लेकिन वह इंटरव्यू में शामिल होकर उसका अनुभव हासिल कर रहे हैं। ऐसे छात्र सिविल सर्विसेज परीक्षाओं और हायर स्टडीज की तरफ ज्यादा आकर्षित हैं।