{"_id":"5a26b6774f1c1bce408bb2f6","slug":"these-measures-will-be-done-in-winter-diseases-will-remain-far-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में करें ये उपाय, बीमारियां रहेंगी दूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में करें ये उपाय, बीमारियां रहेंगी दूर
शिखा पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड यानी ढेरों बीमारियों का मौसम। इस मौसम में सर्दी-जुकाम की शिकायत तो आम है। लेकिन कुछ उपाय कर सर्दियों में बीमारियों से बचा जा सकता है। जाने इन उपाय के बारे में....
विज्ञापन
खान-पान का रखें खास ध्यान
डेमो पिक
इस मौसम में हम जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। कड़ाके की ठंड पड़ते ही सूरज देवता के दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं। यही वो समय होता है जब शरीर की ऊर्जा के लेवल तेजी से डाउन हो जाता है। ऐसे में हमें खाने में गर्म चीजों की मात्रा बढ़ाने व ठंडी चीजों से परहेज करने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भरपूर मात्रा में पिएं पानी
डेमो पिक
सर्दियों में प्यास कम लगती है जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी शरीर से विशैले तत्वों को बाहर निकालता है साथ ही त्वचा की नमी बरकरार रखता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए मौसमी फल व सूप भी बेहतर विकल्प हैं। इस मौसम में गुनगुना पानी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
बेहद जरूरी है व्यायाम
डेमो पिक
सर्दियों का मौसम बहुत ही आलस भरा होता है। ऐसे में लोग अक्सर व्यायाम व कसरत करने में ढ़िलाई करते हैं। ज्यादा ठंड पड़ने पर डॉक्टर्स भी सुबह वॉक पर जाने से मना करते हैं। ऐसे में शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम व कसरत करते रहना बेहद जरूरी है।
यह बरतें सावधानी
डेमो पिक
- गर्म कपड़ों से शरीर को ढ़क कर रखें।
- कोल्ड एक्सपोजर से बचें, ठंडा और गर्म में संतुलन बनाएं रखें।
- हीटर व आग के आगे ज्यादा देर न बैठें।
- ताजी हरी सब्जियां व मौसमी फल खाएं।
- डाइट संतुलित करें, नियमित व्यायाम करें।
- ठंडा पानी ना पिएं, गुनगुने पानी का सेवन करें।
- विटामिन-डी की कमी पूरा करने के लिए धूप में अवश्य बैठें।
- कोल्ड एक्सपोजर से बचें, ठंडा और गर्म में संतुलन बनाएं रखें।
- हीटर व आग के आगे ज्यादा देर न बैठें।
- ताजी हरी सब्जियां व मौसमी फल खाएं।
- डाइट संतुलित करें, नियमित व्यायाम करें।
- ठंडा पानी ना पिएं, गुनगुने पानी का सेवन करें।
- विटामिन-डी की कमी पूरा करने के लिए धूप में अवश्य बैठें।