फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be strict guard at the venue and route of the Sangh chief in Kanpur

Kanpur: संघ प्रमुख के कार्यक्रम स्थलों और रूट पर रहेगा सख्त पहरा, एलआईयू और इंटेलीजेंस अलर्ट पर

Sat, 08 Oct 2022 10:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Oct 2022 10:35 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत के कानपुर आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंजाम किया गए हैं। एलआईयू और इंटेलीजेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है। कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री, आरएएफ की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा यातायात में भी बड़ा बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
There will be strict guard at the venue and route of the Sangh chief in Kanpur
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के शहर में कार्यक्रमों को लेकर कमिश्नरी पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने शनिवार को रूट का निरीक्षण और कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट का रिहर्सल किया। सुबह से ही पुलिस अधिकारियों की बैठकों व निरीक्षण का दौर जारी रहा।

विज्ञापन

एलआईयू और इंटेलीजेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है। शहर के सभी होटल, धर्मशाला एवं किराये के मकान में रहने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश, एडिशनल सीपी आनंद कुलकर्णी ने गैर जनपद से आई फोर्स को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे रूट पर पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री और आरएएफ को तैनात किया गया है। पुलिस युवा मित्रों और सिविल डिफेंस के सदस्यों को भी ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात में बड़ा बदलाव है, सोच-समझकर निकलें
बता दें कि शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रमों को लेकर डायवर्जन किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक सलमान ताज पाटिल के मुताबिक जुलूस की वजह से सुबह 10 बजे से लेकर रात नौ बजे तक यातायात में बदलाव रहेगा। वहीं भागवत के कार्यक्रमों के चलते दोपहर एक बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

संघ प्रमुख के कार्यक्रमों की वजह से यातायात में बदलाव

  • रावतपुर तिराहा से कोई भी वाहन कंपनीबाग चौराहा की तरफ नहीं आ सकेगा। ये वाहन रावतपुर से गोल चौराहा होते हुए जाएंगे।
  •  मैनावती मार्ग तिराहा से कोई वाहन कर्बला चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन मैनावती मार्ग से सिंहपुर होते हुए जाएंगे।
  • गंगा बैराज चौराहा से कोई भी वाहन कंपनीबाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन गंगा बैराज चौराहा से कोठारी चौराहा, सिंहपुर होते हुए जाएंगे।
  • गोपाला तिराहा से कोई भी वाहन कंपनीबाग चौराहा की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन गोपाला तिराहा से गैस्ट्रोलीवर, स्वरूप नगर होते हुए जा सकेंगे।

  • रानीघाट चौराहा से कोई भी वाहन कंपनीबाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। येे वाहन रानीघाट चौराहा से राजीव पैट्रोल पंप होते हुए जाएंगे।
  • आरबीआई कॉलोनी तिराहा कोहना साइड से कोई भी वाहन कंपनीबाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन आरबीआई ऑफिसर्स कॉलोनी तिराहा से बाएं मुड़कर रानीघाट होते हुए जाएंगे।
  • सरसैय्या घाट चौराहा से आने वाला यातायात भगवतदास घाट तिराहा से मेघदूत तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन भगवत घाट तिराहा से बाएं मुड़कर किला तिराहा होते हुए जाएंगे।
  • नरौना चौराहा से आने वाले वाहन फूलबाग की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन पनचक्की, झाड़ी बाबा, किला तिराहा, भगवत घाट तिराहा होते हुए वीआईपी रोड पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed