फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be a ban on the entry of heavy vehicles into the city today and tomorrow.

Kanpur News: आज व कल नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Sun, 18 Oct 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
There will be a ban on the entry of heavy vehicles into the city today and tomorrow.
कानपुर देहात। दुर्गा नवमी, मूर्ति विसर्जन व विजयादशमी (दशहरा) को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर में 19 व 20 अक्तूबर को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था व सुगम यातायात बनाए रखने के लिए इस दौरान भारी वाहनों के रूट का डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि भारी वाहनों के रूट को डायवर्ट किया गया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। कहा कि इस दौरान कानपुर नगर के विषधन रोड और बिल्हौर की तरफ से आने वाले वे भारी वाहन, जो कानपुर देहात के रास्ते जालौन और झांसी जाते हैं, वे रसूलाबाद या शाहवाजपुर नहर पुल तिश्ती रोड की ओर जाने के बजाय वाया मैथा, सचेंडी से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। जबकि औरैया से उसरी बिलहा तिराहा (बेला रोड) होकर कानपुर नगर जाने वाले भारी वाहन विषधन रोड लालू नहर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

वहीं, लहरापुर रामपुर बॉर्डर से कानपुर देहात आने वाले वाहन कस्बा झींझक की तरफ से वाया सिकंदरा होकर गुजरेंगे। उन्होंने बताया कि शिवली से रसूलाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहनों को कहिंजरी तिराहे से वाया रूरा, डेरापुर व मुंगीसापुर डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा, मिंडाकुआं तिराहा से झींझक-रसूलाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के पटेल चौक और किसान सेवा आश्रम से कस्बा पुखरायां की तरफ जाने वाले मार्गों पर व मंडी मोड़ से पुखरायां आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है। इसके अलावा रूरा से अकबरपुर व माती की तरफ आने वाले वाहन नरिहा मोड़ से ग्राम जगजीवनपुर के रास्ते जाएंगे। कानपुर नगर और माती की तरफ से रूरा की ओर जाने वाले भारी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से मुंगीसापुर व डेरापुर के रास्ते रूरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
बनाई गई वाहन पार्किंग, हेल्पलाइन नंबर जारी
सीओ यातायात विनय कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए गांधी नगर के तिरंगा चौराहा पर पेट्रोल पंप के पास स्टैंड बनाया गया है। इसके अलावा किसी प्रकार की असुविधा होने पर आमजन पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबरों 9454417452 व 8707083336 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कहा कि वाहन चालक इस दौरान सड़क पर चल रही एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें, क्योंकि आपकी जागरूकता किसी के जीवन की रक्षा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed