फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There were 64 types of taxes in the non-party government, Modi unified them: Minister in charge

गैरदल की सरकार में थे 64 तरह के टैक्स, मोदी ने एकीकृत किए : प्रभारी मंत्री

Thu, 25 Sep 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 25 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
There were 64 types of taxes in the non-party government, Modi unified them: Minister in charge
कानपुर देहात। माती सर्किट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि गैरदल (यूपीए) की सरकार में 64 प्रकार के टैक्स लागू थे। इसमें कई टैक्स स्लैब 30 फीसदी तक थे।
विज्ञापन

वह यहां पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब एनडीए की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने एकीकृत जीएसटी की व्यवस्था दी। जीएसटी संग्रह से देश की अर्थ व्यवस्था में सुधार हुआ है। पहले विश्व में हमारी अर्थ व्यवस्था 13वें पायदान पर थी। अब हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह से फायदा हुआ तो अब स्लैब कम कर जनता को फायदा पहुंचाने का काम किया गया है। अब रोजमर्रा की वस्तुएं, दवाएं और वाहनों के दाम घट गए हैं। यह दूरदर्शी आर्थिक प्रबंधक है।
विज्ञापन

राजनीति पर उन्होंने कहा कि यह अभिभावक की तरह है। इसमें देश की सुरक्षा देश की समृद्धि का ध्यान रखना होता है। मोदी सरकार की नियत सही है तो नीति अच्छी है। इससे देश सशक्त होकर उभरा है। जीएसटी स्लैब बदलाव इसलिए किया गया है कि अमीर टैक्स चुकाएं और गरीब का स्तर ऊपर आए। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और भारतीय अर्थ व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि मछुआरों के लिए बरसात के तीन माह में मत्स्य आखेट पर रोक रहती है। इस दौरान उनका जीवन यापन कठिन हो जाता है। इसलिए सरकार को प्रस्ताव भेज रहे हैं कि मछुआरों को इन तीन माह में 1500 प्रति माह दिए जाएं। यहां रामजी मिश्रा, सौरभ मिश्रा, श्यामू शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................

फोटो- 38 रनियां के एक बाइक शोरूम में जीएसटी स्लैब कम होने पर बचत उत्सव का पंपलेट लगाते प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद। संवाद
रनियां बाजार में घूमे प्रभारी मंत्री, दुकानों में लगाए बचत उत्सव के पंपलेट
रनियां। जीएसटी के अब दो स्लैब प्रभावी है। बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बचत उत्सव के तहत रनियां बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों को घटाई गई जीएसटी के प्रति जागरूक किया। दुकानों पर बचत उत्सव के पंपलेट चस्पा किए। रनियां बाजार में दोपहर में करीब दो बजे प्रभारी मंत्री पहुंचे। उन्होंने दुकानों-दुकानों में जाकर भाजपा सरकार की ओर से घटाई गई जीएसटी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इससे घरेलू सामान, दवाइयों व वाहनों की कीमतों में कमी आई है। इसका लाभ भी लोगों को मिलेगा। एक बाइक शोरूम में ग्राहक राजेश को प्रभारी मंत्री ने बाइक की चाभी प्रदान की। राजेश ने बताया कि जीएसटी कम होने पर 12 हजार की छूट मिली है। इसके बाद उन्होंने घरों के बाहर व दुकानों में बचत उत्सव के पंपलेट चिपकाए। जीएसटी बचत उत्सव की पैदल यात्रा रनियां पड़ाव से किसरवल रोड तिराहे तक गई। भाजपाइयों ने घटी जीएसटी मिला उपहार व पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। (संवाद)
.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed