फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There is no water even for washing hands after applying ointments in the medical care unit.

Kanpur News: मेडिकल केयर यूनिट में मलहम-पट्टी के बाद हाथ धोने के लिए भी पानी नहीं

Thu, 24 Oct 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 24 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
There is no water even for washing hands after applying ointments in the medical care unit.
फोटो 23
विज्ञापन



- तीन माह से संकट, डॉक्टर, स्टाफ और मरीज बाहर से बोतलें खरीदकर पी रहे पानी
- प्रतिदिन अस्पताल में 200 से 300 मरीज इलाज के लिए आते हैं

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। शहर में स्थित 50 शैया मेडिकल केयर यूनिट में पिछले तीन महीने से पानी न होने से डाॅक्टर और मरीज सभी बेहाल हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल के कर्मचारी अपनी जरूरत का पानी घर से लेकर आ रहे हैं। पानी न आने के कारण अस्पताल के शौचालय बदहाल हो चुके हैं। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को नहीं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक इसकी सुध किसी ने नहीं ली है।


पुराने शहर के लोगों को उनके करीबी क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए पचराहा के निकट 50 शैया मेडिकल केयर यूनिट है। अस्पताल में पांच डाॅक्टरों के अलावा फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन, वार्ड बॉय सहित15 से 20 कर्मचारी यहां तैनात हैं। प्रतिदिन अस्पताल में 200 से 300 मरीज इलाज लेने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में तीन माह से पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही है। अस्पताल ड्रेसिंग करने के बाद कर्मचारियों को हाथ धोने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। पीने के लिए तो सभी अपने घर से पानी की बोतलें लेकर आते हैं, लेकिन शौचालय में पानी न होना और भी बड़ा संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आने वाले मरीज भी शौचालय बंद होने के कारण परेशान रहते हैं। अस्पताल में वाटर कूलर तो रखा हुआ है, लेकिन वाटर कूलर को पानी न मिलने से यह भी कबाड़ जैसा दिखाई देने लगा है।



तीन माह पहले पानी का सप्लाई पाइप काट ले गए थे चोर

मेडिकल केयर यूनिट में पानी सप्लाई के लिए छत पर पानी की टंकियों को रखा गया है। इन पानी की टंकियाें काे जाने वाली पाइप लाइन को तीन माह पूर्व चोर काटकर चोरी कर ले गए थे। इसके बाद अस्पताल में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो गई थी। इसके बाद से अभी तक अस्पताल में एक बूंद भी पानी नहीं आया है। हाथ धोने के लिए वार्ड ब्वॉय इधर उधर लगे हैंडपंपों से पानी जुटाते हैं।



शौचालय हुए बदहाल तो डाल दिए गए ताले

मेडिकल केयर यूनिट में महिलाओं व पुरुष के लिए अलग अलग शौचालय बने हुए हैं। जिनका मरीज और कर्मचारी प्रयोग करते हैं। पानी की सप्लाई बंद होने के कुछ दिन बाद ही शौचालयों से तेज दुर्गंध आने लगी। जिसके बाद इन शौचालयों का बंद कर दिया गया। तब से लेकर अब तक इन शौचालयों को प्रयोग नहीं किया जा रहा है और डाक्टर व मरीज परेशान हैं।




वर्जन


अस्पताल में पानी न होने की जानकारी तीन माह पूर्व ही विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी। उन्हें समस्या का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन मिला था लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है।



- मनोज गौड़, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल केयर यूनिट

अस्पताल से आए दिन चोर टोंटियां व पाइपलाइन चोरी कर ले जाते हैं। पूर्व में भी ऐसा हुआ और सप्लाई को तत्काल ठीक कराया गया। वह जल्द ही पेयजल व्यवस्था को चौकस कराएंगे।-- डाॅ. गीताराम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed