फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There is a tussle among BJP members for 2024 in Akbarpur Lok Sabha constituency, Sanga is becoming a challenge

Kanpur: अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में 2024 के लिए भाजपाइयों में खींचतान, भोले के लिए चुनौती बन रहे हैं सांगा

Sun, 01 Oct 2023 04:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Oct 2023 04:43 PM IST
सार

Kanpur News: 2024 के लिए सांसद भोले तीसरी बार दावेदारी मजबूत करने के लिए चौतरफा नेटवर्क बनाने में जुटे हैं। इस बीच अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा भोले के लिए चुनौती बन रहे हैं।

विज्ञापन
There is a tussle among BJP members for 2024 in Akbarpur Lok Sabha constituency, Sanga is becoming a challenge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर महानगर लोकसभा की तरह पड़ोस के अकबरपुर-रनियां लोकसभा क्षेत्र में भी 2024 के लिए भाजपा के भीतर ही खींचतान शुरू हो गई है। चुनाव में दावेदारी मजबूत करने के लिए पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं में यह खींचतान वैसे तो पिछले करीब छह महीने से अंदर ही अंदर ही चल रही थी, लेकिन 24 सितंबर से यह खुलकर सामने आ गई।  इसमें कुछ भाजपा नेता जमीन पर उतर आए हैं।

विज्ञापन

वहीं, पार्टी के कई ऐसे नेता भी अपनी दावेदारी में लगे हैं, जिनका नाम पार्टी के अंदर और उनके समर्थकों की जुबान पर चल रहा है। सांसद देवेंद सिंह भोले पिछली दो लोकसभा चुनाव से लगातार अकबरपुर-रनियां सीट से भाजपा के टिकट से जीत रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस से राजाराम पाल यहां से सांसद थे।  उससे पहले बसपा से अनिल शुक्ल वारसी सांसद चुने गए थे। वर्तमान में राजाराम पाल सपा से अपनी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

वहीं, अनिल शुक्ल वारसी भाजपा में आकर एक मौके की तलाश कर रहे हैं। अनिल की पत्नी प्रतिभा शुक्ला चूंकि प्रदेश सरकार में मंत्री हैं, इस वजह से भी उन्हें भाजपा में अपने लिए टिकट की उम्मीद कम दिख रही है। 2024 के लिए सांसद भोले तीसरी बार दावेदारी मजबूत करने के लिए चौतरफा नेटवर्क बनाने में जुटे हैं। इस बीच अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा भोले के लिए चुनौती बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोले के कार्यक्रम से एक दिन पहले सांगा ने निकाली यात्रा
सांसद भोले पिछले लंबे समय से अपनी माताजी की याद में पैतृक गांव कंचौसी में बड़ा राजनीतिक जलसा करते आ रहे हैं। इस जलसे में मंत्रियों को बुलाकर अपनी क्षमता क्षेत्रवासियों को दिखाते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। सांसद भोले के इस आयोजन से ठीक एक दिन पहले विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने देव दर्शन यात्रा के नाम पर 80 किमी लंबा वाहन जुलूस निकाला। बताया जाता है कि उनकी इस यात्रा में करीब दो सौ वाहन शामिल हुए। यात्रा में लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों को उन्होंने कवर किया। इन दोनों के अलावा अकबरपुर लोकसभा सीट से दावेदारों में दो जनप्रतिनिधि और भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी का नाम भी चर्चा में है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed