फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft of Rs 20 lakh including cash from businessman's locked house

Kanpur News: कारोबारी के बंद घर से नकदी समेत 20 लाख की चोरी

Sun, 26 Nov 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 20 lakh including cash from businessman's locked house
रूरा। कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में कारोबारी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत 20 लाख का कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह कोरियर लेकर एक युवक घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। लाखों की चोरी की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। पड़ोस में लगे एक कैमरे की फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए। जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

रूरा के गांधी नगर मोहल्ले के निवासी सुलेमान ने बताया कि वह घड़ी का कारोबार करते है। बड़ा बेटा रहमान एक कार कंपनी में काम करता है, दूसरा बेटा गुजरात की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में इंजीनियर है। बताया कि साले यूनुस सिद्दिकी निवासी फफूंद के बेटे की शादी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए परिवार के लोग 24 नवंबर को फफूंद चले गए। बेटे रहमान ने ऑनलाइन अपने लिए एक शर्ट मंगवाई थी। जिसे देने के लिए कोरियर वाला मोनू नाम की व्यक्ति शनिवार सुबह घर पहुंचा। इस पर बेटे ने पड़ोसी अकबरपुर को पार्सल रिसीव करने के लिए घर भेज दिया। पड़ोसी जब दरवाजे पर पहुंचा तो उसे मेन गेट खुला मिला। अनहोनी की आशंका देख उसने बेटे रहमान को जानकारी दी। इस पर भाई इरफान को मौके पर भेजा। उसने घर में सामान बिखरा देख चोरी होने की जानकारी। घर लौट कर आने पर देखा कि अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। घर में रखी साढ़े पांच लाख की नकदी व करीब 15 लाख के बहू व परिवार के अन्य सदस्यों के सोने, चांदी के आभूषण गायब थे। बताया कि नकदी बेटे ने गाड़ी खरीदने के लिए रखी थी। कस्बे में लाखों की चोरी होने की जानकारी मिलते ही रूरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन कर चोरों की सुराग तलाशे। थानाध्यक्ष अजय कुमार पाठक ने बताया मौके निरीक्षण किया गया है। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे से कुछ फुटेज प्राप्त किए गए हैं जिनके द्वारा कुछ संदिग्धों की तलाश शुरू कराई गई है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


----
पड़ोसी के घर लगे कैमरे में कैद हुए चोर
सुलेमान के घर के बाहर ही पड़ोसी के कैमरे लगे है। जिस गली से चोर आए व वापस गए उसकी तरफ भी कैमरे थे। जिसमें दो संदिग्ध आते व जाते नजर आए है। इसमें एक नीले रंग का शर्ट व जींस पहने नजर आ रहा है। जबकि दूसरा काले रंग का जैकेट व काले रंग की कैप लगाए दिखा है। कैप लगाए युवक एक पिट्ठू बैग भी पीठ पर लिए नजर आ रहा है। पुलिस ने बारीकी से छानबीन कर संदिग्ध दिखने वाले युवकों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed