{"_id":"6ab7e06d3f89218906033e8b","slug":"theft-of-7-lakh-at-retired-gun-factory-worker-s-home-suspect-spotted-on-cctv-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गन फैक्टरी से रिटायर्ड कर्मी के घर सात लाख की चोरी, सीसी कैमरे में संदिग्ध नजर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गन फैक्टरी से रिटायर्ड कर्मी के घर सात लाख की चोरी, सीसी कैमरे में संदिग्ध नजर आया
Sat, 26 Sep 2026 08:46 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:46 PM IST
सार
Kanpur News: घटना बर्रा के आई ब्लॉक की है। परिवार लखनऊ रेशम विभाग में सहायक निदेशक बेटी के घर गया था।
विज्ञापन
सीसी कैमरे में कैद संदिग्ध
- फोटो : वीडियो ग्रैब्स
विस्तार
बर्रा में गन फैक्टरी से रिटायर्ड कर्मी के बंद घर में घुसकर चोरों ने 20 हजार की नकदी सहित करीब सात लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। बुजुर्ग अपने परिवार सहित रेशम विभाग में सहायक निदेशक के पद पर लखनऊ में तैनात बड़ी बेटी के घर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात घर लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने जांच की तो छत पर एक बैग मिला जिसमें कटर समेत अन्य औजार बरामद हुए। वहीं, सीसी कैमरे में एक चोर चप्पल लेकर भागता कैद हुआ है। बर्रा आई वन ब्लॉक स्थित अनिल गुप्ता सीओडी से सेवानिवृत्त हैं। उनके परिवार में पत्नी पूनम, बड़ी बेटी कल्पना, छोटी बेटी कंचन, बेटा रत्नेश, बहू शैली हैं। कल्पना रेशम विभाग में सहायक निदेशक हैं।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
कंचन ग्राम पंचायत अधिकारी और बेटा एयरफोर्स कर्मी है जो माउंट आबू में तैनात है। अनिल शुक्रवार देर रात करीब एक बजे बेटी के घर से लौटे। गेट खोलकर अंदर गए। पहली मंजिल में बहू के कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी व बक्से खुले हुए थे।
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
20 हजार रुपये नकद, सहित करीब सात लाख के गहने गायब मिले। बर्रा इंस्पेक्टर क्षितिज सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में चोर एक छत के रास्ते दाखिल होकर वहीं से भागे हैं। सीसी कैमरे में संदिग्ध कैद हुआ है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।