फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Theft in the warehouse of English liquor and beer, four lakh cash and three rifles found, DM-SSP investigated

Etawah: अंग्रेजी शराब व बीयर के गोदाम में चोरी, चार लाख नकदी और तीन राइफलें पार, डीएम-एसएसपी ने की जांच-पड़ताल

Fri, 05 Apr 2024 07:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Apr 2024 07:02 PM IST
सार

Etawah News: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी की रकम पहले लगभग आठ लाख बताई गई थी, लेकिन जांच में चार लाख रुपये और सिक्योरिटी गार्ड की तीन राइफलों के गायब होने की बात पता चली है।

विज्ञापन
Theft in the warehouse of English liquor and beer, four lakh cash and three rifles found, DM-SSP investigated
चोरी के बाद गोदाम में निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में अंग्रेजी शराब व बीयर के गोदाम से चोर चार लाख की नकदी व तीन राइफल लेकर भाग गए। घटना की जानकारी पर डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने गोदाम में मानक पूरे न मिलने पर नाराजगी भी जाहिर की है।

विज्ञापन

कानपुर के पनकी निवासी सदानंद दुबे का फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली में अंग्रेजी शराब व बीयर का गोदाम है। यहां कानपुर के ग्वालटोली निवासी मृदुल मिश्रा मैनेजर हैं। गुरुवार रात को गोदाम में तैनात तीन गार्ड अंदर केबिन में राइफल रखकर बाहर बैठे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब नौ बजे कर्मचारी गोदाम में पहुंचे, तो मैनेजर का केबिन खुला था।  अंदर कैश रखने वाले अलमारी का लॉक टूटा मिला। इस पर गार्ड के होश उड़ गए। कर्मचारियों की सूचना पर मैनेजर पहुंचे तो अलमारी में रखी चार लाख नकदी गायब मिली। सिक्योरिटी गार्ड की तीनों राइफलें भी नहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने गोदाम के पीछे लगे कैमरे घुमा दिए थे
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। सूचना पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर मैनेजर और गार्ड से पूछताछ की। जांच में पता चला कि चोरों ने गोदाम के पीछे लगे कैमरे घुमा दिए थे। इस कारण वह कैमरे में कैद नहीं हुए।

एसएसपी बोले- जल्द किया जाएगा खुलासा
चोर छत पर लगी टीन को हटाकर गोदाम में उतरे थे। गोदाम के पीछे एक बेलचा और रस्सी भी पड़ी मिली। मौके पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी की रकम पहले लगभग आठ लाख बताई गई थी, लेकिन जांच में चार लाख रुपये और सिक्योरिटी गार्ड की तीन राइफलों के गायब होने की बात पता चली है। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, गोदाम मैनेजर और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed