फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Theft from the cash room of Saifai Roadways Depot in Etawah, box filled with Rs 9.5 lakh missing

Etawah: सैफई रोडवेज डिपो के कैश रूम से चोरी, साढ़े नौ लाख रुपये से भरा बॉक्स गायब, डीवीआर भी ले गए चोर

Mon, 13 Nov 2023 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 13 Nov 2023 02:02 PM IST
सार

Etawah News: सुपरवाइजर ने सुबह करीब पांच बजे डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शांति स्वरूप को जानकारी दी। साथ ही यूपी 112 को भी सूचना दी गई। जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक मो. कामिल पहुंच गए।

विज्ञापन
Theft from the cash room of Saifai Roadways Depot in Etawah, box filled with Rs 9.5 lakh missing
घटना की जानकारी लेते एसएसपी संजय कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सैफई डिपो के कैश रूप से रविवार रात चोर डेढ़ क्विंटल का कॉपर बॉक्स लेकर फरार हो गए। बॉक्स में नौ लाख 34 हजार दो सौ 55 रुपये रखे भी गायब होने की जानकारी पर अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे एसएसपी ने जांच पड़ताल करके साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रात में ड्यूटी पर डिपो में विनोद कुमार निवासी मानिकपुर थाना करहल और अवनीश सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। दोनों की रात करीब 12 बजे आंख लग गई। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे विनोद की नींद खुली। इसके बाद विनोद कमरा नंबर नौ कैश रूम के पास गया, तो देखा कि उसमें ताला नहीं लगा था।
विज्ञापन

उसने अंदर झांक के देखा, तो वहां पर कॉपर बॉक्स नहीं था। उसने यह जानकारी ओम सिक्योरिटी सर्विस के सुपरवाइजर धीरज सिंह को दी। सुपरवाइजर ने सुबह करीब पांच बजे डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शांति स्वरूप को जानकारी दी। साथ ही यूपी 112 को भी सूचना दी गई। जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक मो. कामिल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने जांच पड़ताल करने के साथ ही एसएसपी संजय कुमार एवं एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ नागेंद्र चौबे और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सूचना पर आरएम पीआरपांडे, एआरएम डीएम सक्सेना ने भी जानकारी जुटाई है। एसएसपी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed