फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft at Ancient Avaleshwar Temple, 25 Brass Bells Cut and Stolen With Cutter

कानपुर: महाभारतकालीन अवलेश्वर मंदिर में चोरी, कटर से 25 पीतल के घंटे काटकर ले गए चोर

Sat, 12 Sep 2026 02:01 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 12 Sep 2026 02:01 PM IST
सार

Kanpur News: महाभारतकालीन और ऐतिहासिक श्री अवलेश्वर मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर गर्भगृह में टंगे करीब 25 पीतल के घंटे चोरी कर लिए। शुक्रवार की आधी रात हुई चोरी में चोर घंटों को कटर से काटकर ले गए। चोरी किए गए घंटों का कुल वजन करीब 50 किलोग्राम बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Theft at Ancient Avaleshwar Temple, 25 Brass Bells Cut and Stolen With Cutter
25 पीतल के घंटे चोरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शनिवार सुबह आसपास के ग्रामीण और नियमित श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। गर्भगृह में जहां घंटे टंगे थे, वहां केवल उनकी कटी हुई जंजीरें फर्श पर पड़ी मिलीं। इससे मंदिर में चोरी होने की बात सामने आई।

विज्ञापन

कटर से काटकर ले गए घंटे

चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में टंगे पीतल के घंटों को जंजीरों समेत काट दिया और उन्हें लेकर फरार हो गए। सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने फर्श पर कटी हुई जंजीरें देखीं तो इसकी सूचना मंदिर के केयरटेकर रमेश को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और चोरी के संबंध में जानकारी ली। आसपास के क्षेत्र में भी चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में रोष

करचुलीपुर गांव में स्थित श्री अवलेश्वर मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का मंदिर माना जाता है। मंदिर पुरातत्व संरक्षण के दायरे में भी है। ऐसे प्राचीन मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed