फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The youth who took the lift in Etawah ran away with the bike leaving the bike driver injured

मदद का ऐसा अंजाम: रास्ते में युवक को दी थी लिफ्ट, बाइक मालिक को घायल छोड़ बाइक लेकर भागा, पढ़े पूरा मामला

Thu, 15 Sep 2022 05:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 15 Sep 2022 05:08 PM IST
सार

आगरा से कानपुर जा रहे एक युवक से एक अन्य अज्ञात युवक ने लिफ्ट ली। इसके बाद कुछ दूरी पर दुर्घटना हो गई। इसके बाद अज्ञात युवक चालक को घायल अवस्था में छोड़कर बाइक लेकर भाग गया।

विज्ञापन
The youth who took the lift in Etawah ran away with the bike leaving the bike driver injured
घायल नीरज को उठा कर अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के महेवा थाना क्षेत्र में बाइक से आगरा से कानपुर जा रहे एक युवक से रास्ते में एक युवक को लिफ्ट दे दी। इसके बाद कुछ दूरी जाने पर रास्ते में दुर्घटना हो गई। हादसे में बाइक मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया और लिफ्ट मांगने वाले ने इसका फायदा उठा कर बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन

वहीं बाइक मालिक दर्द से सड़क पर ही छटपटाता रहा। जनपद कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव निवासी नीरज दुबे गुरुवार सुबह आगरा से लौट रहे थे। नीरज ने बताया कि रास्ते में इटावा सीमा के पास एक युवक ने लिफ्ट मांगी। युवक बारिश में भीग रहा था। इस कारण उसे लिफ्ट दे दी।

विज्ञापन

थोड़ी दूर जाने के बाद वह दोनों एक दुकान पर रुके। इस दौरान लिफ्ट लेने वाले युवक ने अपना नाम हमीरपुर निवासी जीशान बताया। वहां से चलते समय जिशान बाइक चलाने लगा। आगरा-कानपुर हाईवे पर बकेवर के उझियानी गांव के पास जीशान ने अचानक ब्रेक मार दी और पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वह घायल हो गया।

विज्ञापन

इसी बीच, जीशान बाइक लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से नीरज को सीएचसी महेवा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नीरज का एक पैर टूट गया है। बकेवर थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed