फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The youth was cremated at the Sengur river ghat and the girl was cremated in the village

Kanpur News: युवक का सेंगुर नदी घाट पर व किशोरी का गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 13 Apr 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 13 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The youth was cremated at the Sengur river ghat and the girl was cremated in the village
बरौर। थाना के एक गांव में युवक और किशोरी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो परिजन बिलखते रहे। दोपहर बाद दोनों के शवों का अलग-अलग अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बरौर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक विपिन (19) व किशोरी का शव पहुंचा। शव पहुंचने दोनों परिवार के परिजन बिलखते रहे। इधर गांव में घटना को लेकर मातम छाया रहा। दोपहर बाद दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया गया। युवक का घर वालों ने दुर्वाषा आश्रम के पास सेंगुर नदी घाट किनारे व किशोरी का गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर पुलिस गांव में नजर बनाए रही। बता दें कि शुक्रवार दोपहर विपिन के जामुन के पेड़ पर फंदा लगाए जाने के बाद गांव की एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। थानाध्यक्ष हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घटना में अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने व जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed