Kanpur: युवक ने पेट्रोल डालकर खुद की स्कूटी को लगाई आग, स्टार्ट न होने से बेहद नाराज था, जांच में जुटी पुलिस
Kanpur News: ब्लॉक-एक में स्कूटी स्टार्ट न होने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर गाड़ी में आग लगा दी। स्कूटी जलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद की स्कूटी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। स्कूटी स्टार्ट न होने से नाराज होकर आग लगाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला थाना क्षेत्र के ब्लॉक-1 का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, एुक युवक ने स्कूटी स्टार्ट न होने से गुस्सा होकर गाड़ी को आग लगा दी और भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाकर आग बुझा दी, लेकिन तब तक वो पूरी तरह जलकर राख हो गई थी।
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह स्कूटी स्टार्ट ने होने से नाराज होकर युवक ने गाड़ी को आग लगा दी। स्कूटी मालिक की तलाश की जा रही है। गाड़ी की जलने की वजह से नंबर भी पता नहीं चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।