फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young martyr avalanche in Ladakh

लद्दाख में हिमस्खलन से शहर का जवान शहीद

Sun, 05 Apr 2015 03:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 03:06 AM IST
विज्ञापन
The young martyr avalanche in Ladakh
नौबस्ता थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार निवासी आर्मी के जवान अनमोल प्रताप सिंह (28) लद्दाख क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में शहीद हो गए। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे परिजनों को हादसे की सूचना फोन पर सेना के अधिकारियों की तरफ से दी गई। इससे घर में कोहराम मच गया। शहीद के माता-पिता, पत्नी, चाचा-बाबा आदि परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए।
विज्ञापन


एसीएम प्रथम योगेंद्र कुमार, नौबस्ता एसओ राजदेव प्रजापति जवान के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बता दें कि करीब दो महीने पहले योगेंद्र विहार के ही रहने वाले सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट बीएस वर्मा छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में शहीद हो गए थे। योंगेंद्र विहार निवासी शिवप्रताप सिंह मूल रूप से औरैया के ततारपुर के रहने वाले है।
विज्ञापन


इनके परिवार में पत्नी जयश्री और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अनमोल प्रताप सिंह (28) आर्मी में नायक था। छोटा बेटा अतुल भी आर्मी में जयपुर में तैनात है। पिता के मुताबिक शनिवार सुबह 9 बजे सेना के अधिकारियों ने फोन पर हादसे की जानकारी देते हुए अनमोल के शहीद होने की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना अधिकारियों ने बताया कि एक स्पेशल ऑपरेशन पर बटालियन के 18 जवान चाइना बार्डर पर गए थे। वहां से लौटते वक्त उनका सैन्य वाहन लेह जिले के दूरदराज गांव चंगला के पास हुए हिमस्खलन में फंस गया।  हादसे में चार जवानों की मौत हो गई। इसमें अनमोल प्रताप सिंह भी शामिल थे।

जबकि एक जवान का शव अब तक खोजा नहीं जा सका है। सेना के अफसरों ने बताया कि अनमोल का शव रविवार रात तक घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed