{"_id":"7bd467379b04a6c4f54eb10a9322668f","slug":"the-young-martyr-avalanche-in-ladakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में हिमस्खलन से शहर का जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख में हिमस्खलन से शहर का जवान शहीद
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार निवासी आर्मी के जवान अनमोल प्रताप सिंह (28) लद्दाख क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में शहीद हो गए। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे परिजनों को हादसे की सूचना फोन पर सेना के अधिकारियों की तरफ से दी गई। इससे घर में कोहराम मच गया। शहीद के माता-पिता, पत्नी, चाचा-बाबा आदि परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए।
एसीएम प्रथम योगेंद्र कुमार, नौबस्ता एसओ राजदेव प्रजापति जवान के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बता दें कि करीब दो महीने पहले योगेंद्र विहार के ही रहने वाले सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट बीएस वर्मा छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में शहीद हो गए थे। योंगेंद्र विहार निवासी शिवप्रताप सिंह मूल रूप से औरैया के ततारपुर के रहने वाले है।
इनके परिवार में पत्नी जयश्री और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अनमोल प्रताप सिंह (28) आर्मी में नायक था। छोटा बेटा अतुल भी आर्मी में जयपुर में तैनात है। पिता के मुताबिक शनिवार सुबह 9 बजे सेना के अधिकारियों ने फोन पर हादसे की जानकारी देते हुए अनमोल के शहीद होने की खबर दी।
विज्ञापन
सेना अधिकारियों ने बताया कि एक स्पेशल ऑपरेशन पर बटालियन के 18 जवान चाइना बार्डर पर गए थे। वहां से लौटते वक्त उनका सैन्य वाहन लेह जिले के दूरदराज गांव चंगला के पास हुए हिमस्खलन में फंस गया। हादसे में चार जवानों की मौत हो गई। इसमें अनमोल प्रताप सिंह भी शामिल थे।
जबकि एक जवान का शव अब तक खोजा नहीं जा सका है। सेना के अफसरों ने बताया कि अनमोल का शव रविवार रात तक घर पहुंच जाएगा।