{"_id":"633f24835f9b4d79c625e785","slug":"the-young-man-who-went-to-immerse-the-crown-drowned-died-kanpur-news-knp7218795198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुट विसर्जन करने गया युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुट विसर्जन करने गया युवक डूबा, मौत
विज्ञापन
कानपुर। जालौन से आया युवक बुधवार सुबह बिठूर में गंगा नहाते हुए डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
जालौन के बंगरा माधवगढ़ निवासी प्रभूदयाल के बेटे अशोक कुमार (30) की शादी तीन साल पहले विधवा चंदा से हुई थी। चंदा के पहले से तीन बच्चे थे, जबकि एक बच्ची अशोक से हुई थी।
शादी का वैवाहिक मुकुट गंगा में विसर्जित करने अशोक अपने रिश्तेदारों संग बिठूर आया था। बड़े भाई राजेंद्र ने बताया कि मुकुट विसर्जित करने के बाद अशोक गंगा स्नान करने लगा। गहराई में जान से वह डूब गया। पति को डूबता देख पत्नी चंदा ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने अशोक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह लापता हो गया। (संवाद)