फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man committed suicide by shooting himself in auraiya

Auraiya: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मायके से पत्नी के न आने पर था नाराज, वीडियो में बोला...

Sun, 05 Feb 2023 10:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Feb 2023 10:04 PM IST
सार

जिले में युवक की आत्महत्या के मामले में मृतक के भाई ने ससुरालीजनों पर मारपीट औश्र पत्नी को न भेजने की वजह से आत्महत्या करने की तहरीर दी है। यही नहीं, पुलिस को आत्महत्या करने से पहले मृतक द्वारा बनाया गया वीडियो भी मिला है।

विज्ञापन
The young man committed suicide by shooting himself in auraiya
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में रविवार शाम को युवक ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने ससुरालीजनों पर मारपीट और पत्नी को साथ न भेजने की वजह से भाई के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है। इस मामले में मृतक की ओर से आत्महत्या करने से पूर्व बनाया गया वीडियो पुलिस के हाथ लगा है।

विज्ञापन

इसको लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। अटसू-हालेपुर मार्ग पर श्यामनगर स्थित रविंद्र शुक्ला के मकान में रविवार शाम करीब पांच बजे परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी। इस पर परिजनों ने अंदर कमरे में जाकर देखा, तो राजा शुक्ला 27 वर्ष खून से लथपथ जमीन पड़ा था।
विज्ञापन

पेट में सीधी तरफ गोली लगने से खून बह रहा था। इस पर घर में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों की भीड़ भी घर में जमा हो गई। परिजन आनन-फानन में घायल को सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने दी है तहरीर
पुलिस अधीक्षक चारू निगम और सीओ अजीतमल भरत पासवान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की। मृतक के भाई विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मृतक समेत तीन भाई हैं। तीनों की अमरौली जिला बदायूं में एक ही घर में ससुराल है।

त्रियोदशी संस्कार में गया था मृतक
एक फरवरी को वह अपने भाइयों और माता-पिता के साथ ससुर सरनाम सिंह की त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने गए थे। शाम को भाई ने पत्नी अन्नू को साथ चलने के लिए कहा तो अन्नू व उसकी पत्नी को मामा व मौसियों ने उन्हें साथ जाने के लिए रोक दिया।

ससुरालियों ने की थी मारपीट
इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके व परिजनों के साथ मारपीट कर दी। इससे क्षुब्ध होकर रविवार शाम को भाई राजा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि मृतक के फोन में आत्महत्या करने से संबंधित एक वीडियो मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वायरल वीडियो में मृतक ने पांच लोगों को ठहराया जिम्मेदार
पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल बरामद किया, जिसकी जांच में पुलिस ने एक वीडियो मिला है। इसमें मृतक राजा शुक्ला ने आत्महत्या करने से पूर्व बनाया था। वीडियो में मृतक राजा शुक्ला ने बताया कि वह अपने ससुर के निधन पर पत्नी को लेकर ससुराल गया था।

यहां ससुरालीजनों के कहने पर पत्नी व चार साल की बेटी को वहीं छोड़ दिया था। इसके बाद जब वह बिना बुलाए त्रियोदशी कार्यक्रम में पहुंचा और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पत्नी से साथ चलने को कहा, तो मामा लल्लन तिवारी सहित पांच लोगों ने पत्नी प्रियांशी ने पत्नी अन्नू को साथ नहीं भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed