{"_id":"64f470798ace22ebe308cb3b","slug":"the-young-man-adopted-islam-for-his-girlfriend-the-video-of-marriage-also-went-viral-read-the-full-story-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमिका के लिए युवक ने अपनाया इस्लाम, निकाह करने का वीडियो भी हुआ वायरल, पढ़िए पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमिका के लिए युवक ने अपनाया इस्लाम, निकाह करने का वीडियो भी हुआ वायरल, पढ़िए पूरी कहानी
Sun, 03 Sep 2023 05:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Sep 2023 05:11 PM IST
सार
Kanpur News: प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे का कहना है कि जांच पड़ताल में लोगों ने बताया कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। चार महीने पहले से दोनों गांव से फरार हैं। वीडियो कहां से वायरल हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
युवक और युवती का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में एक युवक ने मुस्लिम युवती के प्यार में इस्लाम धर्म स्वीकार कर शादी कर ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों का कुछ पता ना चल सका।
विज्ञापन
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर मुस्लिम रीति-रिवाज से एक युवक व युवती का निकाह करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक व युवती नाथूपुर गांव के बताए जा रहे हैं। इसमें युवक अंकित ने अपना धर्म परिवर्तन कर नया नाम चांद भाई रख लिया।
विज्ञापन
वहीं, लड़की गांव के ही समीम की पुत्री करीना बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे का कहना है कि जांच पड़ताल में लोगों ने बताया कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। चार महीने पहले से दोनों गांव से फरार हैं। वीडियो कहां से वायरल हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन