{"_id":"6aeb93ac566f16b43a06f4ee","slug":"the-worlds-first-tulsi-temple-will-be-built-in-vrindavan-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1704219-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वृंदावन में बनेगा विश्व का पहला तुलसी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वृंदावन में बनेगा विश्व का पहला तुलसी मंदिर
विज्ञापन
कानपुर। वृंदावन में विश्व का पहला तुलसी मंदिर बनाया जाएगा। घर-घर तुलसी लगाने का अभियान चला रहे मां तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी तुलसी जी महाराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुलसी के औषधीय गुणों पर उन्होंने 15 वर्षों तक शोध किया है। यह शोध स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख समेत कई यूरोपीय देशों में प्रकाशित हुआ है। उनका दावा है कि तुलसी के प्रयोग से असाध्य रोगों में भी लाभ मिला है।
स्वामी ने कहा कि हर धर्म में तुलसी के औषधीय महत्व को स्वीकार किया गया है। शास्त्रों में तुलसी सेवा को नारायण की सेवा बताया गया है। उनके अनुसार, घर की पूर्व दिशा में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा, पश्चिम में लगाने से निरोगता और उत्तर में लगाने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। दक्षिण दिशा में तुलसी लगाने से पितरों को मोक्ष मिलने की मान्यता है।
उन्होंने दावा किया कि तुलसी के पौधे से वास्तुदोष का पता लगाया जा सकता है। दोष वाली दिशा में रखा पौधा सूख जाए तो वहां वास्तुदोष होने का संकेत मिलता है। उनके अनुसार, तुलसी के पौधों के आसपास ऑक्सीजन अधिक होती है। सांस संबंधी परेशानी में लॉन में 50 पौधे लगाने की सलाह दी। उन्होंने रात में पानी में 11 तुलसी के पत्ते डालकर सुबह पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल और अल्सर से बचाव का भी दावा किया।