फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The work on the water tank has been stalled for more than six months.

Kanpur News: छह माह से अधिक समय से रुका है पानी की टंकी का काम

Thu, 04 Jun 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The work on the water tank has been stalled for more than six months.
रूरा। अकबरपुर ब्लॉक में अंदाया ग्राम पंचायत में तीन साल से पेयजल योजना अधूरी है। टंकी का काम भी छह माह से अधिक समय से रुका है। गर्मी में अधूरी टंकी लोगों को मुंह चिढ़ा रही है। पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल योजना में अंदाया में 2.30 करोड़ रुपये से पेयजल योजना को मंजूरी मिली है। कार्यदायी संस्था एससीएल ने वर्ष 2023 में पाइप लाइन डालने व टंकी बनाने का काम शुरू कराया था। करीब 500 घरों में पाइप लाइन से जल्द जलापूर्ति की आस में लोग खुश थे लेकिन काम की सुस्ती से तीन साल में भी टंकी बनकर तैयार नहीं हो सकी है। पाइप लाइन डालने के बाद कनेक्शन करा दिए गए लेकिन जलापूर्ति नहीं कराई जा सकी है। गर्मी में पेयजल किल्लत व अधूरी टंकी ग्राम पंचायत अंदाया, मजरे इकघरा, कुरियन पुरवा, दम्मूपुरवा व न्यू अंदाया की करीब पांच हजार आबादी को मुंह चिढ़ा रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रशांत मोहन ने बताया कि गर्मी में पानी की समस्या है। हर दिन लोग शिकायत लेकर आते हैं सवाल करते हैं कि टंकी कब पूरी होगी। जल निगम के अधिकारियों से कई बार तेजी से काम कराने को कहा गया लेकिन कार्यदायी संस्था के ठेकेदार सुनते नहीं है। टंकी बनाने का काम अधूरा छोड़कर काम बंद है। जल निगम के एक्सईएन टीकाराम कटारिया ने बताया कि शासन स्तर से भुगतान की समस्या थी। पिछले दिनों की शासन से बजट जारी हुआ है। कार्यदायी संस्था के लंबित बिलों का भुगतान किया गया है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था के जिला प्रतिनिधि व्योम श्रीकृष्णा को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed