फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The wife who went to her maternal home did not come back, the husband hanged himself in Mahoba

Mahoba Suicide: मायके गई पत्नी नहीं आई वापस, पति ने फंदा लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार

Fri, 09 Jun 2023 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Jun 2023 02:48 PM IST
सार

Mahoba News: थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
The wife who went to her maternal home did not come back, the husband hanged himself in Mahoba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके से न आने से आहत पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव खेत की मेड़ पर लगे पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ढिकवाहा गांव निवासी श्रीपत पाल (33) अपनी पत्नी मालती और चार बच्चों के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले वह परिवार समेत वापस लौटा था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को श्रीपत पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गया, लेकिन पत्नी मायके से नहीं आई। इससे पति नाराज होकर घर वापस लौट आया। देर शाम वह खेतों की ओर निकल गया और पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के पत्नी को नहीं भेजा
शुक्रवार की सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने युवक का शव फंदे पर लटकता देखा। आनन फानन परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के भाई घनश्याम का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने श्रीपत की पत्नी को नहीं भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारण होंगे स्पष्ट
इससे आहत होकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों और चार मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed