फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The wife was childless husband brutally killed her, then threw the dead body in the Yamuna

Etawah: निसंतान थी पत्नी...पति ने बेरहमी से मारा, फिर यमुना में फेंका शव, भाई बोला- बहनोई चाहता था दूसरी शादी

Thu, 15 Jun 2023 01:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 15 Jun 2023 01:24 PM IST
सार

Etawah Crime: प्रभारी निरीक्षक थाना बलरई अल्मा अहिरवार ने बताया कि खोजबीन के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना आगरा परिक्षेत्र की है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
The wife was childless husband brutally killed her, then threw the dead body in the Yamuna
पति इंद्रेश से पूछताछ करते सीओ जसवंतनगर और प्रीति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में पति ने पत्नी की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने तीन दिन बाद बुधवार को बलरई थाना क्षेत्र के खंदिया पुल के पास शव नदी से बरामद किया। महिला के भाई का आरोप है कि बहन की कोई संतान नहीं थी।

विज्ञापन

बहनोई ने दूसरी शादी करने के लिए बहन की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। जिले की सीमा से सटे फिरोजाबाद जिले के ऋषिकेश पुत्र राजनाथ ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी 15 वर्ष पूर्व इंद्रेश कुमार निवासी थाना चित्राहाट जिला आगरा के साथ हुई थी।
विज्ञापन

बहन के कोई कोई संतान नहीं हुई। इसके चलते पति लगातार उससे मारपीट करता था। बताया कि इंद्रेश 11 जून बहन को टेंपो में बैठा कर मायके नगला जौरे लाया था। बहन ने पति के साथ ससुराल वापस जाने के लिए मना किया था। पति के जिद करने पर बहन को उसके साथ भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रेश करने लगा था टालमटोल
दूसरे दिन जब बहन के ससुराल पहुंचने की जानकारी ली, तो इंद्रेश टालमटोल करने लगा। बाद में पुलिस से शिकायत की बात पर उसने बहन की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूल की। ऋषिकेश ने घटना की सूचना 14 जून को 112 नंबर पुलिस को दी।

पत्नी की हत्या कर शव फेंका
बलरई थाना निरीक्षक अल्मा अहिरवार ने आरोपी के गांव पहुंचकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव फेंकने की बात स्वीकारी है। बता दें कि मृतका का मायका फिरोजाबाद में है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने शव बरामद किया है।

आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ा
सूचना पर सीओ अतुल प्रधान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। प्रभारी निरीक्षक थाना बलरई अल्मा अहिरवार ने बताया कि खोजबीन के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना आगरा परिक्षेत्र की है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed