फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The wife was burnt alive by bringing her in-laws home after apologizing, the mother-in-law had put the lock from outside

पत्नी को ससुराल लाकर जिंदा जलाया: माफी मांगकर लाया था घर, सास ने बाहर से डाल दिया था ताला

Sat, 01 Jan 2022 09:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
The wife was burnt alive by bringing her in-laws home after apologizing, the mother-in-law had put the lock from outside
पति ने पत्नी को जिंदा जलाया - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के खागा में ससुराल में अपनी गलतियों की माफी मांगकर पत्नी को घर लाए पति ने शनिवार दोपहर जिंदा जलाकर मार डाला। इससे पहले शुक्रवार सुबह और रात में उसकी जमकर पिटाई की। शनिवार दोपहर उसे आग से जलाकर मार डाला। विवाहिता अपनी जान न बचा सके, इसलिए सास ने घर में बाहर से ताला बंद कर लिया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


नई बाजार मोहल्ला (जिला पंचायत अध्यक्ष के घर के पास) रहने वाले सुभाष रैदास गैस सर्विस सेंटर की दुकान में काम करता है। वह आए दिन नशे में अपनी पत्नी रूबी (24) के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान रूबी अपने मायके बरगदिया पुरवा मजरे सनगांव थाना थरियांव चली गई थी। 10 दिन पहले सुभाष उसे बुलाने ससुराल पहुंचा और घरवालों से माफी मांगकर उसे बुला लाया।
विज्ञापन


इसके बाद से फिर वह मारपीट कर रहा था। रूबी की मां राजरानी पत्नी स्व.रामबली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दामाद सुभाष व उसकी मां जानकी देवी ने मिलकर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को कमरे में बंद करके पीटा। इसके बाद आंगन में ले जाकर आग लगाकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कोई मदद न मिल सके, इसलिए घर के बाहर दरवाजे में ताला बंद कर लिया। रूबी के मरने के बाद दरवाजा खुला तो आंगन में उसकी लाश पड़ी हुई थी, जबकि सुभाष घर के पीछे एक नाले में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ जीडी मिश्रा, कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ल मौके पर पहुंचे और पति सुभाष को अस्पताल व शव को मर्च्युरी भेजा।


रूबी की मां राजरानी की तहरीर पर सास जानकी देवी, दामाद सुभाष व जेठ फूलचंद्र पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पति सुभाष व जानकी देवी द्वारा शनिवार को बेटी को आग लगाकर मार डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक खागा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच सीओ खागा करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed