फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   the wife jumped on the noose and the husband jumped in front of the train in Hardoi

दर्दनाक: पत्नी फंदे पर झूली तो पति ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, सौतेले बच्चों को लेकर था दूसरी बीवी से विवाद

Sun, 31 Jul 2022 06:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 31 Jul 2022 06:50 PM IST
सार

हरदोई जिले में दंपति की मौत से सनसनी फैल गई। इसमें पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। तो वहीं, पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी के बच्चों को लेकर दंपती में विवाद हुआ था। 
 

विज्ञापन
the wife jumped on the noose and the husband jumped in front of the train in Hardoi
मृतक दंपती मोहित सिंह और अंजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पहली पत्नी के बच्चों को साथ में रखने से दंपती के बीच विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध पत्नी ने कमरे में दुपट्टा से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी का शव लटका देख, पति ने गांव से कुछ दूरी पर निकली रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोर्रिया निवासी मोहित सिंह 36 वर्ष परिवहन निगम में संविदा पर चालक था। उसकी पहली पत्नी पूजा की करीब दो वर्ष पहले मौत हो गई। पहली पत्नी का एक चार वर्ष का बेटा शिवा और दो वर्ष की बेटी सृष्टि ढाई वर्ष है। लगभग एक वर्ष पहले मोहित ने लोनार थाने के महरेपुर निवासी विष्णु सिंह की बेटी अंजलि के साथ की थी। 
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों को लेकर मोहित और अंजलि के बीच आए दिन घरेलू कलह होती थी। शनिवार देर रात जब वह ड्यूटी से लौटा तो अंजलि ने दोनों बच्चों के साथ रहने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में काफी कहासुनी हुई। इससे क्षुब्ध होकर उसने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का शव लटका देख मोहित ने भी गांव से कुछ दूरी पर निकली रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों के बीच काफी तेज आवाज में कहा सुनी हुई थी। मोहित के घर से निकलने व अंजलि का शव फंदा पर लटका देख दोनों बच्चे जोर-जोर से रोने लगे।

इससे कुछ पड़ोसी घर में पहुंच गए और कुछ रेलवे लाइन की तरफ। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और अंजली के मायके वाले वाले पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में काफी बवाल किया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

मृतका के परिजन ने की मारपीट
ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जानकारी पर मृतका अंजलि का भाई अरुण सिंह साथियों के साथ रात में ही पहुंचा। जहां अरुण और उसके साथियों ने पुलिस की मौजूदगी में पड़ोसियों से उनके घरों में घुसकर मारपीट की। घटना की सूचना पर पहुंचे  मोहित के बहनोई उत्तम सिंह निवासी बसेलिया थाना पाली की काफी पिटाई कर दी। 

एसपी व एएसपी मौके पर पहुंचे
अंजलि के मायके वालों के बवाल करने की सूचना पर मोहित सिंह के परिजन के साथ ही ग्रामीणों में भी तनाव फैल गया। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी और एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी  ने मोहित के घर के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि इस तरह कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

सभी भाइयों के अलग-अलग बने हैं घर
मृतक मोहित सिंह के पिता विशेश्वर सिंह भी परिवहन निगम में तैनात थे। उनके तीन बेटे रामशंकर सिंह, राजेश सिंह और मोहित सिंह के अलावा तीन बेटियां मीरा, रचना और ममता हैं। सभी शादी-शुदा हैं। गांव में विशेश्वर सिंह की अलग पहचान है। उन्होंने सभी बेटों के अलग-अलग मकान बनवा दिए थे।

फोर्स की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम
मृतक मोहित सिंह के ससुराल वालों द्वारा किए गए बवाल को देखते हुए एसपी ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर फोर्स तैनात कर दी थी। इसका कारण अंजलि के परिजन द्वारा किया गया हंगामा रहा। देहात कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed