फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The way is clear for the construction of the Jaribchowki and Ganga bridges, with the government approving tenders.

Kanpur News: जरीबचौकी, गंगा पुल बनने का रास्ता साफ, शासन ने टेंडरों को दी स्वीकृति

Fri, 10 Oct 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for the construction of the Jaribchowki and Ganga bridges, with the government approving tenders.
कानपुर। जरीबचौकी रेलवे ओवर ब्रिज और गंगा पुल निर्माण के टेंडरों को शासन ने स्वीकृति दे दी है। गंगाघाट पुल बनाने वाली कंपनी 10 अक्तूबर से निर्माण कार्य शुरू करेगी। शुरुआत मिट्टी परीक्षण से होगी। सेतु निगम ने जरीबचौकी में पुल निर्माण स्थल से यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए केस्को, सीयूजीएल, नगर निगम, जल निगम, जलकल विभाग और बीएसएनएल को रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन

सेतु निगम ने जरीबचौकी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का ठेका ऋषिकेश की कंपनी हिलवेज कंस्ट्रक्शन को दिया है। 1700 लंबे चार-लेन के चारों दिशाओं में उतरने वाले इस पुल की अनुमानित लागत 320 करोड़ रुपये है। इसी तरह टेंडर के माध्यम से गंगाघाट पुराने पुल के समानांतर गंगा पर बनने वाले 1700 मीटर लंबे पुल की अनुमानित लागत करीब 235 करोड़ रुपये है। इस पुल के निर्माण का ठेका हरियाणा की केकेआर गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है।
विज्ञापन

सेतु निगम ने दोनों पुलों के निर्माण के लिए चयनित कंपनियों के नामों सहित टेंडरों का विस्तृत ब्योरा दो महीने पहले मुख्यालय भेजा था। दो दिन पहले फाइल स्वीकृत कर लौटाई गई है। सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार सेन ने बताया कि दोनों पुलों का चयनित कंपनियों से निर्माण कराने के लिए मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। दीपावली से पहले दोनों कंपनियों से अनुबंध कर लिया जाएगा। गंगा पर पुल बनाने वाली कंपनी 10 अक्तूबर से मिट्टी परीक्षण शुरू कर देगी ताकि जल्द निर्माण शुरू कराया जा सके। तब तक अतिक्रमण भी हट जाएगा। जरीबचौकी आरओबी निर्माण शुरू करने के लिए निर्माण स्थल पर लगे विद्युत पोल व तार, सीवर लाइन, पाइपलाइन, गैस पाइपलाइन, संचार केबल आदि जल्द से जल्द शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभागों रिमाइंडर भेजा है। यह निर्माण भी जल्द से जल्द शुरू कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed