फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The water level in Chambal river increased by 4.53 meters in 24 hours

Kanpur News: चंबल नदी में 24 घंटे में 4.53 मीटर बढ़ा जलस्तर

Wed, 16 Jul 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The water level in Chambal river increased by 4.53 meters in 24 hours
चकरनगर। कोटा बैराज बांध के रविवार को पांच और सोमवार को तीन अतिरिक्त गेट खोल दिए गए। इन गेटों से कुल दो लाख चार हजार 582 क्यूसेक पानी चंबल नदी में छोड़ा गया है। सोमवार रात को यह पानी जिले की सीमा में पहुंचना शुरू हो गया। जहां सोमवार शाम चंबल का जलस्तर 108.91 मीटर था। वहीं, मंगलवार शाम जलस्तर बढ़कर 113.88 मीटर पर पहुंच गया। चंबल में एक बार फिर से पानी बढ़ने से प्रशासन सतर्क है। मंगलवार शाम एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने चंबल पुल पर पहुंचकर बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल में रात को धीरे-धीरे पानी का बढ़ना शुरू हुआ। सोमवार रात एक बजे चंबल का जलस्तर लगभग डेढ़ मीटर बढ़कर 109.35 मीटर पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार को सुबह तेजी से पानी का बढ़ना शुरू हुआ और दस बजे जल स्तर बढ़कर 111.02 मीटर पहुंच गया। चंबल में पानी बढ़ने की रफ्तार 38 सेंटीमीटर प्रति घंटे चल रही है। मंगलवार शाम चार बजे तक चंबल नदी के जलस्तर में और इजाफा हुआ जलस्तर तेजी पकड़ते हुए 113.88 मीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन

इस प्रकार से बीते 16 घंटों में चंबल का जलस्तर 4.53 मीटर तक बढ़ चुका है। यदि यही रफ्तार बनी रही, तो अगले 24 घंटों में जल स्तर चेतावनी निशान 119.80 मीटर के करीब पहुंच सकता है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि सभी 24 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं है। स्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed