फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The wall and roof collapsed, child deaths, four injured

दीवार व छत गिरने से बच्चे की मौत, चार घायल

Wed, 01 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Wed, 01 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुक-रुककर हो रही बारिश से कोतवाली शिवली के भीखर गांव में एक दीवार व छत
विज्ञापन
ढह गई। दीवार व छत गिरने से नीचे लेट पांच लोग मिट्टी में दब गए। ग्रामीणों ने बचाव कार्य कर दबे लोगों को बाहर निकाला। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायल परिजनों को जिला अस्पताल भेजा गया।

शिवली कोतवाली क्षेत्र में दो दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है। इसी बारिश के चलते भीखर गांव में रामकिशोर के कच्चे मकान की एक दीवार व छत गिर पड़ी। इसी कमरे में रामकिशोर, उसके बच्चे मनोज, अभिषेक, रश्मि व रूबी लेटी थीं, मलबे में दब गई। सोमवार की देर रात हुए हादसे को देखकर ग्रामीण बचाव करने के लिए दौड़ पड़े।

 मिट्टी खोदकर सभी को बाहर निकला गया, जिसमें अभिषेक कुमार (9) की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि घायल पिता रामकिशोर, मनोज, रश्मि व रूबी को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। स्थानीय पुलिस भी खबर पाकर मौके पर पहुंची।

कानूनगो बृजेश दीक्षित ने बताया कि तहसील अकबरपुर प्रशासन की ओर से डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि का चेक नायब तहसीलदार हेमंत चौधरी ने परिजनों को दिया। यहां सुरेंद्र सिंह, लेखपाल शिवकांत भी मौजूद थे। ब्लाक प्रमुख रंजू यादव ने मृतक के प्रति संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed