{"_id":"6a1b3c59eb3d38759609a40d","slug":"the-victims-anger-erupted-when-they-were-unable-to-find-the-teenager-surrounded-the-police-station-and-blocked-the-road-kanpur-news-c-220-1-akb1007-143472-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किशोरी को खोज न पाने पर फूटा पीड़ितों का गुस्सा, चौकी घेरी, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किशोरी को खोज न पाने पर फूटा पीड़ितों का गुस्सा, चौकी घेरी, लगाया जाम
Sun, 31 May 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 31 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। 22 मई को मंगलपुर थाने में किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आठ दिन बीत जाने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर किशोरी के परिजन ने शनिवार को संदलपुर चौकी का घेराव कर चौकी के सामने की सड़क जाम कर दी। जानकारी पर मौके पर पहुंचे सीओ डेरापुर व सीओ ट्रैफिक के समझाने के बाद नाराज परिजन शांत हुए।
एक गांव निवासी महिलाएं व पुरुष शनिवार सुबह 11:50 बजे के करीब ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर संदलपुर चौकी पहुंचे। यहां लोगों ने चौकी प्रभारी पर किशोरी को बरामद न करने और आरोपियों से रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने चौकी के सामने ही सिकंदरा-झींझक मार्ग पर आढ़े-तिरछे वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। किशोरी की मां ने बताया कि 16 मई को उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव का विशाल बहला कर साथ ले गया था। बेटी का पता न चलने पति ने 22 मई को घटना को लेकर मंगलपुर थाना में आरोपी विशाल के खिलाफ बेटी का अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के आठ दिन बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका है।
इधर आरोपी के परिजन कहते है कि उन्होंने बेटी को खरीदा है। आरोपी आए दिन गाली-गलौज करते हैं, साथ ही गांव की अन्य लड़कियों को खरीदने की बात कहते हैं। घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ डेरापुर सौरभ वर्मा, सीओ यातायात संजय गुप्ता, थानाध्यक्ष महेश दुबे ने जल्द ही किशोरी को बरामद करने व आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। करीब 45 मिनट बाद सिकंदरा-झींझक मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि रुपये लेने के आरोप गलत है। किशोरी को खोज लेने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। सीओ डेरापुर सौरभ वर्मा ने बताया कि नाराज परिजन को शांत करवाकर घर भेज दिया गया है। जल्द ही किशोरी को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
......................
10 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस
संदलपुर चौकी के सामने सड़क जाम होने के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, संदलपुर सीएचसी की एंबुलेंस भी जाम में 10 मिनट तक फंसी रही। एंबुलेंस मरीज लेने के लिए जा रही थी। एंबुलेंस को जाम में फंसा देख सीओ यातायात ने नाराज परिजनों को समझा कर एंबुलेंस को निकलवाया।