{"_id":"60411dc68ebc3e1503093321","slug":"the-throne-was-handed-over-to-sri-ram-kanpur-news-knp6154641113","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम का राज तिलक कर सौंपी गई राजगद्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम का राज तिलक कर सौंपी गई राजगद्दी
विज्ञापन
फोटो-23-नुमाइश मैदान में बने बड़े पंडाल में श्रीराम का राज तिलक के मंचन के दौरान मौजूद आयोजक गण। सं?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। रामलीला में गुरुवार की देर शाम श्रीराम का राजतिलक कर राजगद्दी सौंपने की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने बड़े ही वास्तविक ढंग से लीलाओं का अभिनय का लोगों को सजीवता के दर्शन कराए।
मेला श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में अंतिम लीला का मंचन कलाकारों के द्वारा किया गया। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि अयोध्या आने पर श्रीराम व सीता जी, लक्ष्मण और सभी वानर सेना का स्वागत हुआ।
चारों ओर खुशियों के रूप में घी के दिए जलाए गए और पुष्प वर्षा की। कलाकारों ने मंचन को आगे बढ़ाते हुए राजगद्दी व राजतिलक की लीला का अभिनय किया।
मंचन में श्रीराम का राजतिलक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। इसके साथ ही श्रीराम के जोरदार जयकारे भी लगाए गए। वहीं इसके साथ ही आयेाजक राम प्रकाश शुक्ला, संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित ने आरती उतारी और श्रीराम का राजतिलक किया।