फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The temple was illuminated with 152 lamps on Varni's birth anniversary.

Kanpur News: वर्णी की जयंती पर 152 दीपों से जगमगाया मंदिर

Thu, 01 Oct 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The temple was illuminated with 152 lamps on Varni's birth anniversary.
कानपुर। जनरलगंज स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में बुधवार को धर्म प्रचारक गणेश प्रसाद वर्णी की 152वीं जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम श्री दिगंबर जैन नवयुवक समिति की ओर से हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर 152 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। वर्णी के जीवन एवं उनके धार्मिक योगदान को स्मरण किया गया।
विज्ञापन

कानपुर जैन समाज के महामंत्री त्रिभुवन चंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वर्णी जी के चित्र के समक्ष 152 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। उनकी जीवनी से संबंधित प्रिय भजन “हु स्वतंत्र निश्चल निष्काम, ज्ञात द्रष्टा आत्म राम” का सामूहिक वाचन किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके त्याग, तपस्या, स्वाध्याय तथा जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। समिति के अध्यक्ष रोहन जैन, महामंत्री सचेंद्र जैन, शैलेश जैन, अनूप जैन, कमल जैन, विनोद जैन, श्रेयांश जैन, विकास जैन, अमित जैन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed