फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The temple is ready and decorated, devotees will start coming from today.

Kanpur News: मंदिर सजकर तैयार, आज से लगेगा श्रद्धालुओं का तांता

Sun, 11 Oct 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The temple is ready and decorated, devotees will start coming from today.
रनियां। शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज से है। देवी मंदिरों में साफ-सफाई का काम पूरा होने के बाद शनिवार को सजावट का काम भी मुकम्मल किया गया। नगर बाजार स्थित पंथोडिया माता मंदिर, बाजार रोड के दुर्गा देवी मंदिर, दविंन पुरवा स्थित कनखिया देवी मंदिर और किशरवल स्थित काली मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों के तमाम मंदिरों में सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे मंदिर परिसर आकर्षित लग रहे हैं। व्यवस्थापक नितिन कुशवाहा और राजेंद्र कुमार ने बताया कि नवरात्र से तीन दिन पहले ही मंदिरों की साफ-सफाई का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया था। रविवार सुबह से ही माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो जाएगा। जो आगामी दस दिनों तक अनवरत चलता रहेगा। इस दौरान माता के नौ स्वरूपों की विशेष आराधना की जाएगी और नवमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पर्व के दौरान मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed