{"_id":"6a0a1a1e01140ac51b0dbef8","slug":"the-temperature-reached-415-degrees-and-fire-rained-from-the-sky-in-the-afternoon-kanpur-news-c-220-1-akb1002-142821-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 41.5 डिग्री पहुंचा पारा, दोपहर में आसमान से बरसी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 41.5 डिग्री पहुंचा पारा, दोपहर में आसमान से बरसी आग
Mon, 18 May 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 18 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। गर्मी की वजह से हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। रविवार को पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दोपहर में सूरज का रुख तल्ख रहा। चटख धूप से आसमान से आग बरसी। गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया।
मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल तापमान बढ़ने और 20 मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। शनिवार की तुलना में रविवार को सुबह से ही मौसम गर्म रहा। दोपहर होते होते सूरज की तल्खी का असर दिखने लगा। तापमान का पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसपर आसमान से आग बरसी तो गर्मी ने पसीना छुड़ा दिया। 3.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चली। सूरज की तपन से हवा गर्म होकर लू में बदल गई। इसका असर रहा कि दोपहर में राहगीरों को खासी परेशानी हुई। जरूरत पर लोग घरों से निकले लेकिन गर्मी से बचने को सिर व चेहरा गमछे से ढक लिया।
शनिवार रात में भी तापमान बढ़कर 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। फाल्ट से बिजली गुल होने पर लोग पसीने से तरबतर हो गए। महिलाओं व बच्चों को अधिक परेशानी हुई। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि अभी तीन दिन तक लू चलने का अलर्ट है। आसमान साफ रहेगा। इसकी वजह से बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि पशुओं की चरही के पास ही पानी का इंतजाम कर दें ताकि प्यास लगने पर वह पानी पी सकें। इसके अलावा दुधारू मवेशियों को छायादार स्थान पर बांधे। गर्मी के प्रभाव से बचाव के लिए पशुओं को सुबह व शाम को नहलाया जा सकता है।
विज्ञापन
....................
मूंग-उर्द व मक्का के खेत में बनाए रखे नमी
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने बताया कि तापमान बढ़ने से मूंग व उर्द की फसल में हल्की सिंचाई की जरूरत है। फसल सुरक्षित रहे इसके लिए हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखें। वहीं, जायद की मक्का में भी सिंचाई करने की जरूरत है। इससे गर्मी का प्रभाव फसल पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सब्जी व खरबूजा-तरबूज के खेत में भी हल्की नमी बनाए रखने की जरूरत है।