{"_id":"6350405402c3d96c87459bc4","slug":"the-teenagers-who-went-to-the-junk-picker-on-suspicion-of-theft-got-their-heads-turned","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: चोरी के शक में कबाड़ बीनने गए किशोरों को पकड़ा, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मुड़वाए सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: चोरी के शक में कबाड़ बीनने गए किशोरों को पकड़ा, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मुड़वाए सिर
Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
सार
बिधूना कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ बीन रहे तीन किशोरों को चोरी के शक में व्यापारी द्वारा पकड़ लिया गया। इसके बाद उसने बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही, उनका सिर मुड़वाकर बाजार में घुमाया। पीडि़त किशोर की मां ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में घर से कबाड़ बीनने निकले तीन किशोरों को व्यापारी व उसके साथियों ने चोर समझकर पकड़कर मारपीट की। इतना ही नहीं उनके सिर के बाल मुड़वा दिए। पीडि़त की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर निवासी रीना ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि बुधवार सुबह उसका बेटा सौरभ अपने दोस्त आसिफ और मानसिंह के साथ प्रतिदिन की भांति काबाड़ बीनने गया था। बेला रोड पर स्थित रिंकू तोमर की दुकान के पास बिधूना निवासी व्यापारी राजीव गुप्ता ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
उसके साथी संदीप और राजू शाक्य भी साथ थे, जिन्होंने मिलकर चोरी के शक में बच्चों को पकड़ था। आरोपियों ने बच्चों के साथ जाति सूचक गाली-गलौज कर मारपीट की। इसके बाद उनके सिर के बाल मुड़वा दिए। रोते-बिलखते घर पहुंचे बच्चों ने अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन
घटना से बच्चे सहमें हुए नजर आए। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि पीडि़त की मां की तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला एससी/एसटी एक्ट का होने की वजह से सीओ बिधूना जांच करेंगे।