{"_id":"6abd6cbdbd5182131804a213","slug":"the-technical-team-from-delhi-inspected-the-overbridge-work-will-start-soon-kanpur-news-c-220-1-ka21001-149780-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिल्ली से आई टेक्निकल टीम ने ओवरब्रिज का किया मुआयना, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिल्ली से आई टेक्निकल टीम ने ओवरब्रिज का किया मुआयना, जल्द शुरू होगा काम
Thu, 01 Oct 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात/राजपुर। कानपुर-इटावा हाईवे पर सिकंदरा में साखिन बुजुर्ग के पास ओवरब्रिज में आई दरार का बुधवार को दिल्ली के आई टेक्निकल टीम ने मुआयना किया। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिसके बाद आगे का काम शुरू हो सके। इस बीच खतरे को ध्यान में रखते हुए पुल से गुजरने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कर सर्विस रोड से निकाला जा रहा है।
साखिन बुजुर्ग के पास बने छह लेन के ओवरब्रिज में बीते शनिवार की शाम करीब पांच बजे तेज बारिश के चलते दूसरी व तीसरी लेन के जोड़ पर दरार आ गई और उसमें करीब 100 मीटर लंबाई व छह इंच चौड़ाई में दरार आ गई। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने मौके पर जांच करने के बाद रविवार को दरारों को कंक्रीट से बंद कर तिरपाल से ढक दिया। प्रशासनिक अधिकारी राकेश पाठक के अनुसार दरार में और अधिक बारिश का पानी न जा सके, इसके लिए दरार को फौरी रूप में बंद किया गया है। साथ ही सभी वाहनों का ओवरब्रिज से होकर निकलना बंद कराते हुए बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है।
कानपुर-इटावा एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि दिल्ली से आई टीम ने दरार व आईवॉल का मुआयना किया है। इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिसके आधार पर आगे का काम शुरू किया जाएगा। दरके पैनल से किसी प्रकार खतरा नहीं है। इस पर प्रतिदिन लगातार पेट्रोलिंग नजर बनाए हुए है, साथ ही उसका मेजरमेंट किया जा रहा है। जल्द ही ओवरब्रिज में आई दरार को सही करने का काम शुरू किया जाएगा।