फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The supporters surrounded the government on the issue of inflation and unemployment

महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर सपाइयों ने सरकार को घेरा

Tue, 22 Sep 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
The supporters surrounded the government on the issue of inflation and unemployment
अकबरपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा जिलाध्क्ष प्रमोद यादव व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसीलों में जाकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ भ्रष्टाचार और घोटाला होने के आरोप लगाए। साथ ही महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। अकबरपुर तहसील में जिलाध्यक्ष समेत जिले के सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में एसडीएम आनंद कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ 12 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। घोटाले हो रहे हैं। सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हो रही है। कोरोना के नाम पर निजी अस्पतालों में लूट मची है। अमराहट कैनाल पंप योजना का द्वितीय चरण शुरू करने, जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, पूर्व विधायक रामस्वरुप सिंह गौर, अनूप कुमार, नीरज सिंह, शिशुपाल सिंह यादव, शेखू खान, धीरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। मैथा तहसील में सपाइयों ने विधानसभा अध्यक्ष बलवान सिंह के नेतृत्व में एसडीएम रामशिरोमणि को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता समिति जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, जनार्दन सिंह, इरफान अहमद, रामू यादव आदि मौजूद रहे। सिकंदरा में जिला उपाध्यक्ष तुलाराम कोरी के नेतृत्व में एसडीएम रमेश चंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सरकार की विफलताएं गिनाईं। इस मौके पर रामनरेश यादव, रघुवीर पाल विद्यार्थी, राजनरायन सिंह, राबिया बेगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरापुर में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी को ज्ञापन सौंपा। जिला महासचिव पवन कटियार, कबीरूल हसन, राजेंद्र पाल, उर्वेश यादव, सतीश नारायण यादव, हिम्मत सिंह यादव, महाराम यादव, आदि मौजूद रहे। रसूलाबाद तहसील में एसडीएम अंजू वर्मा को पूर्व जिलाध्यक्ष समरथ पाल समेत कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नीलम कठेरिया, कमलेश दिवाकर, हाजी फैजान खान, गोपाल गुप्ता, सुरेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, आलोक रत्न यादव, पंकज सिंह, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

माती रोड में एक घंटे प्रभावित रहा यातायात
अकबरपुर में ज्ञापन देने के लिए सपा कार्यकर्ता सुबह से ही माती रोड पर एकत्र होने लगे थे। दोपहर 12 बजे के बाद माती रोड पर जाम की स्थिति हो गई। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसमें एंबुलेंस भी फंसी रहीं। पुलिस यातायात सुचारु करने के लिए मशक्कत करती रही। सपा कार्यकर्ताओं के जमावड़े से माती रोड में करीब एक घंटे वाहन रेंग कर निकले। कार्यकर्ताओं ने गाड़ियां सड़क के आसपास बेतरतीब ढंग से पार्क कर दी थी। वहीं, कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए बीच सड़क पर चल रहे थे। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed