{"_id":"5ef88a2ff513ee191516f585","slug":"the-student-who-was-hurt-due-to-failing-in-the-12th-examination-hanged-her-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे पर झूलता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे पर झूलता मिला शव
Sun, 28 Jun 2020 05:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में महोबा के मोहल्ला समदनगर निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा ने परीक्षा में फेल होने से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर उसका शव झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुट गई।
मोहल्ला समदनगर निवासी सरमन की पुत्री रोशनी(17) शहर के ओम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शनिवार को जारी परीक्षा के परिणाम में वह दो विषयों में फेल हो गई थी। गणित व रसायन विज्ञान में कम अंक आने से आहत रोशनी ने रविवार की सुबह कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो छात्रा का फांसी पर झूलता शव देख उनके होश उड़ गए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रोशनी की मां मन्नू ने बताया कि उसकी पुत्री पढ़ाई में विशेष ध्यान देती थी।
विज्ञापन
परीक्षा के समय दिन रात तैयारी की। शनिवार को रिजल्ट आने पर वह दो विषयों में फेल हो गई। इससे वह काफी परेशान थी। परिजन उसे समझा रहे थे, लेकिन वह एक ही रट लगाए थी कि उसके इतने कम नंबर नहीं आ सकते हैं। रविवार की सुबह रोशनी ने परिवार के साथ चाय पी और इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।